Headlines

लुधियाना में व्यापारी का सुसाइड- प्यार में धोखे-ब्लैकमेलिंग की कहानी:9 पन्नों के सुसाइड नोट में छलका दर्द- सरकार सिर्फ औरतों की सुनती है, झूठे केस और बदनामी के डर से मर रहा हूं




लुधियाना के धांदरा रोड पर नव करियाना स्टोर चलाने वाले मनप्रीत सिंह की आत्महत्या के मामले में खुलासे ने सबको हैरत में डाल दिया। बेवफाई, ब्लैकमेलिंग और धमकियों से तंग आकर जान देने वाले मनप्रीत का 9 पन्नों का सुसाइड नोट सामने आया है, इसमें उन्होंने सिस्टम पर भी सवाल उठाया है। प्यार और धोखे की इस इस साजिश में मनप्रीत की 13 साल की बेटी का सबकुछ लुट गयाकुछ समय पहले उसकी मां की मौत हो गई। अब प्यार में धोखा खाए पिता ने सिस्टम से न्याय न मिलने के दुख में दुनिया छोड़ दी। सुसाइड नोट में क्या लिखा है? मनप्रीत ने अपने 9 पन्नों के सुसाइड नोट में अपना पूरा दर्द बयां किया। उसने सिस्टम पर सवाल उठाते हुए लिखा, आजकल सरकार और पुलिस के पास सिर्फ महिलाओ की ही सुनवाई होती है। मैं जेल जाने और बदनामी से डरता हूँ। मेरा कोई कसूर नहीं है, मैंने तो बस अपना सामान वापस मांगा था पर मेरी कोई नहीं सुनेगा। आईफोन-13, लैपटॉप और लुटाए लाखों रुपए, फिर भी मिला धोखा जानकारी के अनुसार मनप्रीत पिछले 3 साल से मनदीप कौर (निवासी भोरोवाल कलां) से प्यार करता था। उसने मनदीप पर लाखों रुपये खर्च किए। उसे आईफोन-13 और लैपटॉप गिफ्ट किया, जिसकी किश्तें मनप्रीत खुद हर महीने भर रहा था। इसके अलावा 3-4 लाख रुपये कैश भी दिए थे। मनप्रीत के पैरों तले जमीन तब खिसक गई, जब उसे पता चला कि जिस मनदीप के लिए उसने अपना सब कुछ लुटा रहा है, वह कुणाल शर्मा नाम के लड़के के साथ छुप-छुपकर चैटिंग करती थी और उसके साथ मूवी देखने भी गई थी। सामान वापस मांगा तो दी झूठे केस की घिनौनी धमकी इस धोखे का पता चलने पर जब मनप्रीत ने अपना आईफोन लैपटॉप और पैसे वापस मांगे, तो उसके नए आशिक कुणाल शर्मा और एक अन्य साथी चंदन ने मिलकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। मनदीप ने खुलेआम धमकी दी कि वह थाने जाकर उसके पूरे परिवार का नाम लेकर उन्हें झूठे केस में फंसा देगी। मनप्रीत के मन में खौफ पैदा करने के लिए मनदीप ने 12 सितंबर को पुलिस में एक झूठी शिकायत भी दर्ज करवा दी थी। 3 साल पहले उठ चुकी थी पत्नी की अर्थी, अब बेटी हुई पूरी तरह अनाथ मनप्रीत की़ एक 13 साल की बेटी प्रभनूर कौर है। 3 साल पहले ही मनप्रीत की पत्नी अनु मेहरा दुनिया छोड़कर चली गई थी। अब प्रेमिका के धोखे और झूठे केस की धमकियों ने उस मासूम बच्ची के सिर से पिता का साया भी हमेशा के लिए छीन लिया, जिससे वह अब पूरी तरह अनाथ हो गई है। पुलिस का एक्शन? सुसाइड नोट सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी प्रेमिका मनदीप कौर और उसके साथी चंदन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (BNS की धारा 108 और 3(5)) का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, सुसाइड नोट में सामने आए नए प्रेमी कुणाल शर्मा के रोल की भी पुलिस द्वारा गहराई से जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *