Headlines

महाराष्ट्र समेत 9 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट:ओडिशा के 10 जिलों में 50kmph की रफ्तार से हवा चलेगी; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, 4 की मौत




मानसून की विदाई का दौर शुरू हो गया है। दक्षिण भारत के 9 राज्यों में रविवार को बारिश यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का एक सिस्टम बना है। 23 सितंबर की सुबह ओडिशा-आंध्र प्रदेश तट पर पहुंचने से पहले इसके ‘डीप डिप्रेशन’ में बदलने की संभावना है। इसके असर से ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। ‘डीप डिप्रेशन’ मौसम का एक ऐसा सिस्टम है जो कम दबाव वाले सिस्टम के मुकाबले ज्यादा तेज होता है। आमतौर पर यह चक्रवाती तूफान बनने से पहले की स्थिति है। इसी सिस्टम के कारण ओडिशा के बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, ढेंकनाल, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ जिलों में 40 से 50 kmph रफ्तार से हवा चलेगी। इधर, यूपी में बाढ़ से करीब 12 एकड़ जमीन नदियों के कटाव में बह गई। छत्तीसगढ़ में भी शनिवार को बिजली गिरने की घटनाएं हुईं। इनमें 4 लोगों की मौत हाे गई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… आज के लिए बारिश का अलर्ट… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 21 सितंबर 22 सितंबर देश के प्रमुख शहरों का तापमान…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *