![]()
वाराणसी के रामनगर थानाक्षेत्र के टेंगरा मोड़ इलाके में ATS को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टेंगरा मोड़ स्थित लंका मैदान में झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी का कमांडर बृजेश गंझू उर्फ़ गोपाल सिंह को मार गिराया। बृजेश पर 30 लाख का इनाम था और उसे झारखण्ड सरकार और NIA ढूंढ रही थी। क्रास फायरिंग के बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था।जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। ATS के डिप्टी एसपी विपिन राय के अनुसार आज सुबह 5 बजे वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान में टेंगरा मोड़ से रामनगर होते हुए मुगलसराय जाने वाले रास्ते पर कुख्यात नक्सली के आने की सूचना मिली थी इसपर वहां घेराबन्दी की गयी थी। इसी दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा जिसे टीम ने रुकने का इशारा किया तो वह ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। इसपर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग आत्मरक्षा के लिए की जिसमे उस व्यक्ति को भी गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत वयक्ति की पहचान झारखण्ड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी के के कमांडर बृजेश गंझू उर्फ़ गोपाल सिंह भोक्ता निवासी लूटू थाना लवलंग, जनपद-चतरा झारखंड के रूप में हुई। मृत बृजेश पर झरखंड सरकार ने 25 लाख और NIA ने 5 लाख का इनाम रखा था। फिलहाल NIA और झारखंड सरकार से सम्पर्क साधा जा रहा है। इस दौरान यूपी ATS के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण के बुलेट प्रुफ जैकेट पर भी नक्सली द्वारा फायर की गई बुलेट लगी।
Source link
वाराणसी में 30 लाख का इनामिया नक्सली ढेर:ATS के साथ हुई रामनगर में मुठभेड़, बृजेश गंझू को तलाश रही थी झारखंड सरकार
