Headlines

Gen-Z Against Drugs Campaign in Chandigarh



चंडीगढ़ के सेक्टर 17 प्लाजा में जुलाई 2026 में प्रदर्शन करते छात्र। फाइल फोटो

नशे के खिलाफ युवाओं को एकजुट करने के लिए आज सेक्टर-17 प्लाजा में Gen Z Against Drugs’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान में चंडीगढ़ के साथ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की उम्मीद है।

.

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम शाम 4 बजे शुरू होगा।

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोकगायक और नाटी किंग कुलदीप शर्मा विशेष रूप से शामिल होंगे। वे युवाओं के बीच नशे के खिलाफ आवाज उठाते हुए उन्हें इससे दूर रहने का संदेश देंगे।

अभियान के संयोजक संजीव राणा ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के नुकसान के बारे में जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से 20 सितंबर को सेक्टर-17 प्लाजा पहुंचकर अभियान का हिस्सा बनने की अपील की।

नशे की जगह खेल, संगीत और रोजगार अपनाने का संदेश

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल, संगीत, शिक्षा, रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया जाएगा। अभियान का संदेश है-नशा हारेगा, युवा जीतेगा-Gen Z अब बदलेगा।’

जुलाई में भी सेक्टर-17 बना था युवाओं की आवाज का केंद्र

सेक्टर-17 प्लाजा में इससे पहले जुलाई 2026 में छात्रों और युवाओं का कई दिन तक प्रदर्शन चला था। यह प्रदर्शन राष्ट्रीय परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में हुआ था। 5 दिन चले इस आंदोलन में छात्र, युवा, अभिभावक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान पोस्टर, नारे, गीत और कविताओं के जरिए युवाओं ने अपनी मांगें उठाई थीं।

अब इसी प्लाजा में युवा एक बार फिर बड़ी संख्या में जुटने की तैयारी में हैं, लेकिन इस बार मुद्दा नशे के खिलाफ जागरूकता और स्वस्थ भविष्य का संदेश होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *