![]()
श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत शनिवार रात पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) के एथलेटिक/फुटबॉल ग्राउंड में 500 ड्रोन के जरिए भव्य ड्रोन शो आयोजित किया गया। आसमान में रोशनी से बने अलग-अलग दृश्य के जरिए गुरु रविदास जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं, सच्ची-सुच्ची किरत और सर्व-सांझे दर्शन को प्रस्तुत किया गया। ड्रोन शो देखने के लिए बड़ी संख्या में संगत पहुंची। तकनीक और आध्यात्मिकता के इस अनूठे संगम ने लोगों का ध्यान खींचा। ड्रोन के जरिए गुरु रविदास जी के बराबरी, भाईचारे, दया, सामाजिक न्याय और मानव सम्मान के संदेश को दर्शाया गया। कार्यक्रम में विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, जीवन सिंह संगोवाल, चौधरी मदन लाल बग्गा, नगर निगम मेयर प्रिंसिपल इंदरजीत कौर, मार्केट कमेटी लुधियाना के चेयरमैन गुरजीत सिंह गिल, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन जतिंदर खंगूड़ा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) अमित बैंबी, एसडीएम समराला गुरसिमरनजीत कौर, आरटीए सचिव मनकंवल चाहल सहित धार्मिक शख्सियतें और बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही। 13 हजार गांवों में दिखाई जा रही डॉक्यूमेंट्री विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, जीवन सिंह संगोवाल और चौधरी मदन लाल बग्गा ने कहा कि गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित सालभर विभिन्न कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य खासकर युवा पीढ़ी को गुरु जी की शिक्षाओं और दर्शन से परिचित करवाना है। उन्होंने बताया कि 650वें प्रकाश पर्व से जुड़े कार्यक्रमों के लिए राज्य सरकार ने 100 करोड़ रुपए का बजट रखा है। गुरु रविदास जी के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री शो 13 हजार गांवों में दिखाए जा रहे हैं। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए सेमिनार भी आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में 92 ड्रोन शो करवाए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य गुरु रविदास जी के सर्व-सांझे दर्शन और शिक्षाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। लुधियाना के बाद इन जगहों पर होंगे ड्रोन शो 20 सितंबर: दाखा स्कूल ग्राउंड 21 सितंबर: अनाज मंडी, रायकोट 22 सितंबर: नई अनाज मंडी, जगराओं
Source link
लुधियाना में 500 ड्रोन से दिखा भव्य नजारा:श्री गुरु रविदास का जीवन दिखाया; अब दाखा, रायकोट और जगराओं में होंगे शो
