![]()
भिवानी के गांव ईशरवाल स्थित एक मकान को चोरों ने निशाना बनाया। रात के समय चोर मकान में घुस गए और सोने-चांदी के जेवर तथा नकदी चोरी करके ले गए। जब परिवार वाले सुबह उठे तो उन्हें चोरी का पता लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के गांव ईशरवाल निवासी सुरेंद्र ने तोशाम थाना में चोरी की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ झुप्पा रोड पर खेत में मकान बनाकर रह रहा है। वह खेतीबाड़ी करता है और ईशरवाल में खल-बिनौला की दुकान है। उन्होंने शिकायत में बताया कि रात को करीब 12 बजे तक परिवार सोया हुआ नहीं था। वहीं परिवार के लोग घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे थे। सुबह करीब 5 बजे उठकर उसके पिता ने देखा तो मकान के दरवाजे खुले हुए थे, जबकि रात को सभी दरवाजे बंद करके सोया था। उन्होंने उठकर देखा तो मकान के अंदर वाले कमरे में रखी दो संदूक खुली मिले। वहीं सामान बिखरा पड़ा था। सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चुराए उन्होंने बताया कि जब सामान चेक किया और पाया कि संदूक में से एक जोड़े कानों के सोने की बाली, सोने का लॉकेट, 17 हजार रुपए, लोहे की अलमारी से बच्चों के चांदी के कड़े, 2 चांदी के सिक्के और रानी हार चोरी हुआ पाया गया। कोई अज्ञात व्यक्ति रात को घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अपने स्तर पर जांच करने पर पता चला कि चोरी मकान के पीछे से घुसे हैं और तीन लोगों के पांव के निशान मिले हैं। इधर, मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
Source link
भिवानी में व्यापारी के मकान से हजारों की चोरी:परिवार सोता रहा, पीछे के रास्ते से घुसे चोर, सोने- चांदी के जेवर और नकदी ले गए
