Headlines

रामपुर में CM सुक्खू एंटी चिट्टा रैली को झंडी दिखाएंगे:28 सितंबर को जनता से करेंगे संवाद; कई विकास योजनाओं का भी करेंगे उद्घाटन




मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 28 सितंबर को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे इस दौरान एंटी चिट्टा रैली को हरी झंडी दिखाएंगे और कई विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे शिमला के अनाडेल हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। वे 9:50 बजे शिंगला हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां वे नोग वैली के लोगों से बातचीत करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पदम उत्कृष्ठ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर जाएंगे। सुबह करीब 10:20 बजे वे विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। इस दौरान पदम उत्कृष्ठ जीएसएसएस और पीएम श्री उत्कृष्ठ जीएसएसएस रामपुर के विद्यार्थियों से बातचीत के अलावा ‘एंटी चिट्टा’ रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। सुबह 11:40 बजे मुख्यमंत्री पदम उत्कृष्ठ स्कूल से रामपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस के लिए निकलेंगे। वे 11:50 बजे वहां पहुंचेंगे। यहां वे रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से बातचीत करेंगे और दोपहर का भोजन भी करेंगे। लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे सीएम दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री सर्किट हाउस से 20 किलोमीटर दूर तकलेच स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह के लिए रवाना होंगे। वे करीब 3 बजे वहां पहुंचेंगे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वे 12/20 क्षेत्र के लोगों से बातचीत करेंगे। शाम 4 बजे वे तकलेच से 28 किलोमीटर दूर काशा गांव पहुंचेंगे। काशा बस स्टैंड पर वे महिला मंडल, युवक मंडल और आम जनता से संवाद करेंगे। शाम 6 बजे वे काशा से 3.5 किलोमीटर दूर पाठ गांव पहुंचेंगे, जहां लोगों से बातचीत के बाद रात रुकेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *