Headlines

कुरुक्षेत्र में CM का अपनी विधानसभा का दौरा:ग्रामीणों से करेंगे बातचीत, मौके पर समस्याओं के समाधान की भी कोशिश; 6 गांवों में जाएंगे




हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री क्षेत्र के 6 गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वे ग्रामीणों का आभार जताने के साथ उनकी समस्याएं भी सुनेंगे। अधिकारियों के सामने समस्याएं रखकर मौके पर ही उनके समाधान की कोशिश की जाएगी। मुख्यमंत्री का यह दौरा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के बाद हो रहा है। इसी कार्यक्रम के दौरान सीएम नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी छोर की तरफ सर्किट हाउस बनाने की घोषणा की थी। अब वह अपने विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर लोगों से सीधे मिलेंगे। इन 6 गांवों में पहुंचेंगे सीएम मुख्यमंत्री सबसे पहले कालीरानो, इसके बाद सुल्तानपुर, सौन्टी, बीड खैरी, अंटेहड़ी और बरगट गांव पहुंचेंगे। सभी जगह ग्रामीणों के साथ बैठक और जनसंवाद का कार्यक्रम रखा गया है। दौरे के दौरान ग्रामीण सड़क, पानी, बिजली, सीवरेज, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और अन्य स्थानीय समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। 17 सितंबर को की थी बड़ी घोषणा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी छोर की तरफ सर्किट हाउस बनाने की घोषणा की थी। इस प्रोजेक्ट पर 120 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पर्यटक और तीर्थटन के लिए आने श्रद्धालुओं को इस सर्किट हाउस में ठहर सकेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *