Headlines

रेवाड़ी में अवैध तेल भंडारण का भंडाफोड़:4 हजार लीटर डीजल, पेट्रोल, थीनर और पिकअप जब्त, एक आरोपी हिरासत में लिया




रेवाड़ी पुलिस ने जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए तेल के अवैध भंडारण और बिक्री के मामले में कार्रवाई की है। एसपी हेमेंद्र मीणा के निर्देश पर सीआईए रेवाड़ी और मॉडल टाउन थाना पुलिस की टीम ने बावल रोड पर भवाड़ी गांव में छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस ने करीब 4 हजार लीटर अवैध तेल बरामद किया है। जिसमें 9 ड्रम में 2100 लीटर पेट्रोल, 2 ड्रम में 540 लीटर डीजल व 6 ड्रम में करीब 1300 लीटर थीनर मिला है। वहीं 26 बड़े खाली ड्रम बरामद हुए हैं। मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बावल रोड पर कई बड़ी कंपनियों के तेल डिपो जानकारी के अनुसार, बावल रोड पर कई बड़ी तेल कंपनियों के डिपो हैं। जिनमें आईओसी और बीपीसीएल समेत छह से ज्यादा तेल डिपो शामिल हैं। करीब एक सप्ताह पहले भी गांव गुजरीवास में अवैध तेल का भंडाफोड़ हुआ था, जहां से 1170 लीटर पेट्रोल और डीजल जब्त किया गया था। पुलिस को आशंका है कि इन डिपो से निकलने वाले तेल टैंकरों से तेल चोरी कर अवैध रूप से आगे बेचा जा रहा है। बरामद तेल को लेकर भी पुलिस इसी दिशा में जांच कर रही है। नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस सीआईए रेवाड़ी की इस कार्रवाई के बाद तेल के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब बरामद तेल के स्रोत, उसके भंडारण और संभावित सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है। आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और ठिकानों पर भी कार्रवाई होने की संभावना है। एसपी हेमेंद्र मीणा ने कहा कि जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तेल चोरी और अवैध कारोबार के नेटवर्क को जिले से पूरी तरह खत्म करने के लिए पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से ऐसी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की, ताकि नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की जा सके। यहां देखें फोटो…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *