Headlines

Motihari Art Carnival 2026 | North Bihar Artists Stage Performance



मोतिहारी के आईएमए हॉल में रोशनाई फाउंडेशन ने एक प्रेस वार्ता की। इसमें बताया गया कि 25 से 29 अक्टूबर 2026 तक नगर भवन मैदान में पांच दिवसीय ‘आर्ट कार्निवल-2026’ का आयोजन होगा।

.

फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि ‘आर्ट कार्निवल-2026’ के जरिए पूरे उत्तर बिहार को एक सांस्कृतिक मंच पर लाने की कोशिश है। पांच दिन चलने वाले इस आयोजन में हर दिन कई साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

बच्चों को कला से जोड़ना उद्देश्य

उन्होंने बताया कि कार्निवल में पुस्तक मेला, लोक कला, लोक संगीत, नाटक, कला प्रदर्शनी, कवि सम्मेलन और मुशायरा जैसे कार्यक्रम होंगे। बच्चों के लिए कविता और कहानी सुनाने के सेशन भी रखे गए हैं। इसका मकसद आम लोगों, खासकर युवाओं और बच्चों को कला और साहित्य से जोड़ना है।

फाउंडेशन के सचिव और मैनेजिंग ट्रस्टी गुलरेज शहजाद ने बताया कि आर्ट कार्निवल में पुस्तक मेला, लिटरेचर फेस्टिवल, ड्रामा फेस्टिवल और आर्ट एंड क्राफ्ट फेस्टिवल भी शामिल होंगे। यह आयोजन स्थानीय और नए कलाकारों को अपनी कला दिखाने का मौका देगा।

इससे कला, साहित्य और संस्कृति से जुड़े लोगों को आपस में बात करने और नए विचार बांटने का अवसर भी मिलेगा।

स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने कहा कि कार्निवल का मुख्य मकसद युवा पीढ़ी को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। साथ ही कला और साहित्य के क्षेत्र में रचनात्मक माहौल बनाना भी इसका उद्देश्य है। इससे सांस्कृतिक पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर एक खास स्मारिका भी छापी जाएगी।

प्रेस वार्ता में ट्रस्टी रवीश मिश्रा, अभय अनंत, कार्यक्रम समन्वयक सुदीप कुमार, आयोजन समिति के सदस्य साजिद रजा, सुधीर गुप्ता, कुमार सत्यम और मंजीत प्रकाश समेत कई और लोग मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *