Headlines

भिवानी में नहरी पानी को लेकर वकील को मारी कस्सी:बीच-बचाव के लिए आए पिता पर भी किया हमला, रोहतक कोर्ट में प्रैक्टिसनर




भिवानी के गांव सैय में नहरी पानी को लेकर हुए झगड़े में वकील व उसके पिता पर चाचा व चचेरे भाई ने डंडे व कस्सी से हमला कर दिया। जिसमें वकील व उनके पिता को चोटें आई। जिन्हें उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उनका उपचार आरंभ कर दिया। इधर, मामले की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के गांव सैय निवासी गोविंद गोपाल ने गुजरानी पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक कोर्ट में बतौर एडवोकेट प्रैक्टिस करते हैं। उसके खेत में नहरी पानी चल रहा था। जब वह अपने खेत में पानी संभालने के लिए गया तो देखा कि उसके चाचा द्वारा पानी तोड़ा गया है। जब उसने अपने चाचा से पानी तोड़ने को लेकर पूछा तो उसके चाचा ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। वहीं अपने लड़के को फोन करके बुला लिया। पांच मिनट में ही उसके चाचा का बेटा भी वहां पर ही आ गया। जिसने आते ही उसके सिर में कस्सी मार दी और नीचे गिरा दिया। बीच-बचाव के लिए आए पिता पर भी किया हमला
उसकी आवाज सुनकर उसके पिता ईश्वर सिंह कूछ दूरी पर थे, वे बीच-बचाव के लिए आ गए। बीच-बचाव के लिए आए उसके पिता ईश्वर सिंह पर भी डंडे से हमला कर दिया। उसके मुंह पर चोट मारी जिसके कारण उसके दांत भी टूट गए। वहीं आरोपियों ने उसको दांतों से भी काट लिया। उसने शिकायत में कहा कि उसके चाचा व चचेरे भाई द्वारा दोनों बाप-बेटे पर हमला किया गया है और चोटें पहुंचाई गई है। घायलों को उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उनका उपचार आरंभ कर दिया। इधर, मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायल की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *