![]()
पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के मंदिरी नाला इलाके में करीब पौने दो कट्ठा जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष जमीन पर कब्जे की कोशिश कर रहा था, जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध करते हुए जमीन खाली कराने की कोशिश में जुटा था। मौके पर जुटे दोनों पक्षों के लोग विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के लोग मौके पर जुट गए। इससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों ने बुद्धा कॉलोनी थाने को सूचना दी। पुलिस ने संभाला मोर्चा सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। साथ ही जमीन से जुड़े दस्तावेजों और दावों की जानकारी ली जा रही है। विवादित प्लॉट पर लगा है कोर्ट से स्टे – पुलिस बुद्धा कॉलोनी थानेदार दिनेश कुमार ने बताया, ‘जमीन संबंधी विवाद है। दोनों पक्ष की ओर से जमीन को लेकर दावा किया जा रहा है। दोनों पक्ष को अंचलाधिकारी के यहां भेजा जा रहा है। उक्त प्लॉट पर कोर्ट से स्टे लगा हुआ है।’ दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश जारी फिलहाल, मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। दोनों पक्ष पुलिस के समझाने के बावजूद भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि विवाद आगे नहीं बढ़े।
Source link
पटना- पौने दो कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्ष भिड़े:तनाव के बाद पुलिस पहुंची, समझाने की कोशिश जारी; विवादित जमीन की करोड़ों में है कीमत
