Headlines

मनियां नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला:कांग्रेस के बृजेश कुमार और बीजेपी की मनीषा कोली के बीच टक्कर, कल होगा मतदान




धौलपुर जिले की मनियां नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए अब सीधा मुकाबला है। कांग्रेस के बृजेश कुमार और भाजपा की मनीषा कोली आमने-सामने हैं। इस चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
मनियां नगरपालिका के 20 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 13 सीटें जीती थीं। भाजपा को 4 सीटें मिलीं, जबकि 3 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दोनों पार्टियां पार्षदों का समर्थन जुटाने में लगी हैं। क्षेत्रीय निर्वाचन अधिकारी ताराचंद सैनी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटिंग पूरी होने के बाद दोपहर 3 बजे से वोटों की गिनती होगी और नतीजे का एलान किया जाएगा।
इसके बाद 22 सितंबर को नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन और चुनाव होगा। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर नगर पालिका क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। सभी की नजरें अब अध्यक्ष पद के चुनाव नतीजे पर टिकी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *