Headlines

सड़क हादसे में घायल युवक की ढाई माह बाद मौत:अहमदाबाद में चल रहा था इलाज, डूंगरपुर में स्कूटी-बाइक की टक्कर में हुआ था घायल




डूंगरपुर में एक सड़क हादसे में घायल युवक की ढाई महीने के इलाज के बाद जान चली गई। युवक का अहमदाबाद में इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर थाने के एएसआई प्रवीण सिंह ने बताया कि भाटपुर निवासी गटूलाल ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को गटूलाल अपनी पत्नी और बेटे सोहनलाल के साथ बाइक पर दामड़ी जा रहे थे। खेड़ा गांव के पास एक स्कूटी सवार ने गलत साइड से आकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों घायल हो गए थे, जिसमें सोहनलाल गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। हादसे के बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गटूलाल और उनकी पत्नी तो ठीक हो गए थे, लेकिन बेटे सोहनलाल की हालत गंभीर बनी हुई थी। उसे बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद ले जाया गया था। पिछली रात इलाज के दौरान सोहनलाल की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। पुलिस ने सोहनलाल के शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *