Headlines

जेल जाते समय भागा छात्रा अपहरण का आरोपी:पुलिस ने दबोचा,लघुशंका के बहाने था भागा, पुलिस लाइन के पास झाड़ियों में था छिपा




नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी रविवार को न्यायिक अभिरक्षा से जिला कारागार ले जाते समय पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। हालांकि पुलिस ने कुछ ही देर में उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान रोहित के रूप में हुई है। वह बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मामले में गिरफ्तार हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरोपी को रविवार को स्पेशल रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। न्यायिक अभिरक्षा मिलने के बाद पुलिसकर्मी उसे जिला कारागार में दाखिल कराने ले जा रहे थे। पुलिस लाइन के पास आरोपी ने लघुशंका के लिए वाहन रुकवाया। इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर झाड़ियों में छिप गया। वायरलेस पर मैसेज, कुछ ही देर में दबोचा आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने वायरलेस सेट पर मैसेज प्रसारित किया। इसके बाद आसपास के पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर में आरोपी झाड़ियों से पकड़ लिया गया। पुलिस उसे दोबारा जिला कारागार लेकर पहुंची, जहां उसे दाखिल करा दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रोहित ने नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अगवा किया था। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ छात्रा को भी बरामद किया था। रविवार को रिमांड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे जेल भेजा जा रहा था। इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *