Headlines

पलवल में एससी समाज की बैठक:4 अक्टूबर की महापंचायत की तैयारियों पर मंथन, सामाजिक एकता पर दिया जोर




पलवल में दलित वर्ग कल्याण समिति की ओर से एससी समाज के लोगों की एक खास बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अशोक आजाद ने की। बैठक में समाज के हित से जुड़े कई मुद्दों और आने वाली महापंचायत की तैयारियों पर विस्तार से बात हुई। बैठक के संयोजक बाबू जगजीवन राम समता आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक रामरतन थे। इस बैठक में फरीदाबाद, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, रेवाड़ी, मथुरा, भरतपुर, डीग, नोएडा, खुर्जा, जेवर और अलीगढ़ समेत कई जिलों से दलित समाज के खास लोगों ने हिस्सा लिया। महापंचायत की तैयारियों से जुड़ा एजेंडा बैठक में रखा गया। सभी मौजूद लोगों ने इसका समर्थन किया और जरूरी सुझाव भी दिए। 52 पालों की महापंचायत के फैसलों को आगे बढ़ाने पर चर्चा बैठक में दहेज और सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए डागर पाल की ओर से हुई 52 पालों की महापंचायत के फैसलों को अच्छे से आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके अलावा सामाजिक एकजुटता, आपसी भाईचारे और समाज के हित से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से बात की गई। आगामी 4 अक्टूबर को होडल के अंबेडकर भवन में एससी समाज की महापंचायत होनी है। इसे सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए जरूरी तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मौजूद सभी प्रतिनिधियों ने एक साथ मिलकर सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *