Headlines

नगर निगम लुधियाना 1000 का काम 3677 में करवाएगा:FCC मेंबर का बोला-1144 करोड़ का टेंडर 1408 करोड़ किया; विरोध में आज नंगे पैर 12 किलोमीटर पैदल चलेगा पार्षद




लुधियाना नगर निगम के वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट को लेकर कांग्रेस पार्षद व एफएंडसीसी (FCC) मेंबर गौरव भट्टी ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरव भट्टी का सीधा आरोप है कि जो काम नगर निगम वर्तमान में 1,000 रुपए में करवा रहा है, उसी काम को करवाने के लिए नए प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम ₹3,677 में करवाने की तैयारी कर रहा है। पार्षद गौरव भट्टी के अनुसार, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के लिए शुरुआत में ₹1,144 करोड़ की राशि तय की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर ₹1,408 करोड़ कर दिया गया। भट्टी ने बताया कि पिछली FCC मीटिंग में इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध हुआ था। इसके बावजूद मेयर ने आज होने वाली बैठक के एजेंडे में इस विवादित प्रस्ताव को दोबारा शामिल कर लिया है। गौरव भट्टी का दावा है कि आज होने वाली FCC की बैठक में इस भारी-भरकम टेंडर को मंजूरी देने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस प्रोजेक्ट और धांधली के विरोध में वे सफाई सेवकों के खाली रेहड़ों के साथ अपने दफ्तर से मेयर ऑफिस तक नंगे पैर 12 किलोमीटर पैदल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। एफएंडसीसी मैंबर गौरव भट्‌टी ने प्रोजेक्ट पर कही ये अहम बातें…. कमिश्नर को दी शिकायत, टेंडर रद्द करने और जांच की मांग कांग्रेस पार्षद एवं FCC सदस्य गौरव भट्टी ने नगर निगम कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के ₹1,408.66 करोड़ के टेंडर को तुरंत रद्द करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी ठोस आधार के इस टेंडर का बजट बढ़ा दिया गया है, जिससे निगम पर भारी वित्तीय बोझ पड़ेगा। गौरव भट्टी ने विभागीय दस्तावेजों का हवाला देते हुए बताया कि वेस्ट ट्रांसफर और प्रोसेसिंग के काम पहले से चल रहे कॉन्ट्रैक्ट्स के तहत शामिल हैं। इसके बावजूद नए 8-वर्षीय टेंडर में इन कार्यों को दोबारा शामिल करना कार्यों के को दोबारा शामिल करना वित्तीय अनियमितता की ओर इशारा करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस महंगे टेंडर से शहर के करीब 15,000 गरीब व दलित परिवारों की रोजी-रोटी छीन जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *