Headlines

Rajasthan Weather Update | Jaisalmer Heat Wave & Rain in Udaipur-Jodhpur


राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू होने के साथ ही बारिश का दौर कमजोर पड़ने लगा। आज केवल 4 जिलों में बारिश का अलर्ट है। रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों को छोड़कर शेष जगह मौसम साफ रहा।

.

पश्चिमी राजस्थान में पाकिस्तान की बॉर्डर से लगे एरिया के अलावा उदयपुर संभाग के एरिया में हल्के बादल छाए रहे। चित्तौड़गढ़ के कुछ इलाकों में दिन में हल्की बारिश हुई।

वहीं, जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। इस साल मानसून काफी कमजोर रहा है।

प्रदेश में बारिश की स्थिति

यहां हुई हल्की बारिश

मानसून की विदाई का चरण शुरू होने के साथ राज्य में बारिश का दौर कमजोर पड़ गया। रविवार को उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भरतपुर समेत कुछ जगहों पर दोपहर में बादल छाने के बाद कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

चित्तौड़गढ़ के कपासन में 13MM, डूंगला में 3, भरतपुर के भुसावर में 3, उदयपुर के भींडर में 5, कानोड़ में 4, जोधपुर में 4.5 और बारां जिले के शाहबाद में 8MM बरसात दर्ज हुई।

सितंबर में पारा 40 डिग्री के ऊपर

कम बारिश के कारण इस साल सितंबर में भी मई जैसी गर्मी महसूस हो रही है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही। यहां दिन का तापमान 40 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड हुआ।

वहीं, बाड़मेर में तापमान 39.2 डिग्री रहा। इन जिलों के अलावा जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के ज्यादातर एरिया में दिनभर धूप रही और तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई।

आज कहां बारिश का अलर्ट

राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल

जयपुर: रविवार को दिनभर मौसम साफ रहा और अधिकांश समय धूप रही। कुछ स्थानों पर छितराए बादल छाने से गर्मी कंट्रोल रही। जयपुर में दिन का तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर में रविवार को मौसम साफ रहा। दिनभर धूप खिली रही।

जयपुर में रविवार को मौसम साफ रहा। दिनभर धूप खिली रही।

कोटा: रविवार को दिनभर धूप खिली रही। रविवार को बारिश का अलर्ट भी था, लेकिन बरसात नहीं हुई। कोटा में अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम 24.2 डिग्री रहा। वहीं सीजन के अब तक 439.1 एमएम बारिश हुई है।

कोटा में रविवार को धूप तेज रही। अधिकतम तापमान 32 डिग्री से ज्यादा रहा।

कोटा में रविवार को धूप तेज रही। अधिकतम तापमान 32 डिग्री से ज्यादा रहा।

अलवर: जिले में रविवार सुबह से शाम तक मौसम पूरी तरह से साफ रहा। इसके कारण दिन में उमस भरी गर्मी ज़्यादा रही। दिन का तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बार के मानसून के सीजन में अलवर जिले में काफी कम बारिश हुई है।

अलवर में दिनभर मौसम साफ रहा। इससे उमस बढ़ गई।

अलवर में दिनभर मौसम साफ रहा। इससे उमस बढ़ गई।

जोधपुर: शाम को शहर के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है।

जोधपुर में सुबह से बादल छाए रहे। शाम को बारिश हुई।

जोधपुर में सुबह से बादल छाए रहे। शाम को बारिश हुई।

अजमेर: रविवार को दिनभर तेज धूप के कारण गर्मी और उमस का असर रहा। अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में धूप के कारण लोगों को गर्मी से परेशानी हुई।

अजमेर में दिनभर तेज धूप ने लोगों परेशान किया। जिले में इस साल अच्छी बारिश हुई है।

अजमेर में दिनभर तेज धूप ने लोगों परेशान किया। जिले में इस साल अच्छी बारिश हुई है।

उदयपुर: रविवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा। दिन के तापमान में मामूली 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

उदयपुर में हल्के बादल छाए रहे, वहीं बीच-बीच में निकली धूप ने भी लोगों को परेशान किया।

उदयपुर में हल्के बादल छाए रहे, वहीं बीच-बीच में निकली धूप ने भी लोगों को परेशान किया।

सीकर: रविवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। तेज धूप में लोग गर्मी से परेशान हुए। न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया।

सीकर में पूरे दिन मौसम साफ रहा। गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

सीकर में पूरे दिन मौसम साफ रहा। गर्मी ने लोगों को परेशान किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *