Headlines

देवरिया जा रही ट्रेन पर पत्थरबाजी का आरोप:RPF को देखकर भागने लगे 5 युवक, दौड़ाकर पुलिस ने को दबोचा




गोरखपुर आरपीएफ पुलिस ने रविवार को देवरिया की ओर जा रही ट्रेन पर पत्थरबाजी करने के आरोप पांच युवकों को पकड़ लिया। ट्रेन नंबर 15027 के गार्ड ने सूचना दी थी कि अंडरपास के आगे कुशम्ही की तरफ कुछ युवक खड़े होकर ट्रेन पर पत्थर फेंक रहे हैं। पत्थर लगने से एक महिला यात्री के घायल होने की भी सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही आरपीएफ गोरखपुर छावनी की टीम मौके पर पहुंची और पांचों युवकों को पकड़ लिया। गार्ड ने VHF पर दी पत्थरबाजी की सूचना आरपीएफ पुलिस ने 20 सितंबर को ट्रेन नंबर 15027 के गार्ड ने VHF सेट के जरिए सूचना दी कि अंडरपास के आगे कुशम्ही की तरफ कुछ युवक खड़े हैं। इन युवकों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके हैं। पत्थर लगने से एक महिला यात्री को चोट आई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ गोरखपुर छावनी के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार टीम के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुए। टीम को देखकर भागने लगे युवक आरपीएफ और अपराध आसूचना शाखा की टीम मौके पर पहुंची तो वहां पांच युवक मौजूद थे। पुलिस और आरपीएफ की टीम को देखते ही सभी भागने लगे। टीम ने पीछा कर पांचों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने कथित तौर पर बताया कि उन्होंने अभी गुजरने वाली ट्रेनों पर पत्थर फेंके थे। नशे की हालत में पत्थर मारने की बात कही पूछताछ के दौरान युवकों से पत्थरबाजी का कारण पूछा गया। आरपीएफ के मुताबिक, युवकों ने बताया कि उन्होंने शराब या अन्य नशे का सेवन किया था और इसी हालत में ट्रेनों पर पत्थर फेंके। टीम ने मौके का निरीक्षण किया और गार्ड की ओर से बताए गए स्थान का सत्यापन भी किया। पांचों युवकों को देवरिया पुलिस को सौंपा आरपीएफ गोरखपुर छावनी ने पकड़े गए पांचों युवकों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को सौंप दिया। गाड़ी संख्या 12565 और 15027 के गार्ड की ओर से उपलब्ध कराए गए FIR को भी मामले के अभिलेखीय साक्ष्य के तौर पर लिया गया है। पांचों की सुपुर्दगी शाम करीब 7:30 बजे की गई। पकड़े गए युवकों के नाम आरपीएफ के अनुसार पकड़े गए युवकों में विकास कुमार (22), शंकर कुमार (20), धीरज कुमार (19), शिव कुमार (18) और राजन (18) शामिल हैं। इनमें विकास, शंकर और धीरज नंदानगर FCI क्रासिंग क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। शिव कुमार कुशीनगर जिले के बेलवनिया का रहने वाला है और वर्तमान में नंदानगर में किराए पर रह रहा था। राजन भी कुशीनगर जिले का रहने वाला बताया गया है। आरपीएफ ने पांचों युवकों को संबंधित क्षेत्राधिकार की टीम को सौंप दिया है। अब मामले में देवरिया आरपीएफ और रेलवे पुलिस की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *