करनाल में दो नाबालिगो से दुष्कर्म:एक को चाकू की नोक पर लिया, दूसरी मिली गर्भवती, सहेलियों को तलाशने स्कूल गई थी बच्ची




करनाल जिले में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं। ब्याना चौकी क्षेत्र में 9 वर्षीय बच्ची के साथ स्कूल में चाकू दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। वहीं शहर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग के साथ गलत काम करने और उसके गर्भवती होने की शिकायत दी गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहेलियों को तलाशने स्कूल गई थी 9 साल की बच्ची
पहले मामले में शिकायतकर्ता मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 19 सितंबर की रात करीब 8 बजे उसकी 9 वर्षीय छोटी बहन घर पहुंची। बच्ची ने बताया कि वह अपनी सहेलियों को तलाशने के लिए गांव के सरकारी स्कूल में गई थी। वहां आरोपी रवि पहले से मौजूद था।
शिकायत के अनुसार आरोपी ने बच्ची को चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने बच्ची को चुप कराने के लिए उसके होंठों पर किस किया। बच्ची ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और शोर करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया मामला
शिकायत मिलने के बाद पुलिस चौकी ब्याना में तैनात पीएसआई मोहित ने कार्रवाई शुरू की। शिकायत को कार्रवाई के लिए थाना इंद्री भेजा गया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया पॉक्सो एक्ट की धारा 6 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई की। अब पुलिस आरोपी की तलाश में है। नाबालिग नातिन के गर्भवती होने की शिकायत
दूसरा मामला थाना शहर करनाल क्षेत्र का है। बच्ची के पिता ने पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि उसकी बेटी की मृत्यु के बाद उसकी 17 वर्षीय नातिन उसके और उसकी पत्नी के साथ करनाल में रह रही थी।
शिकायतकर्ता के अनुसार अजय नाम का युवक करीब दो साल से उसकी नातिन को बहला-फुसलाकर अपने साथ रखने लगा था। परिवार की ओर से मना किए जाने के बावजूद वह उसे अपने साथ रखता था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी नातिन के साथ गलत काम किया गया। गलत ट्रेन में बैठी तो अलवर पुलिस ने जयपुर आश्रम पहुंचाया
शिकायतकर्ता ने बताया कि 18 सितंबर को सेक्टर-4 स्थित बाल कल्याण समिति कार्यालय से उसे फोन आया और वहां बुलाया गया। वहां पहुंचने पर उसे पता चला कि उसकी नातिन अपने पिता से मिलने हल्द्वानी जा रही थी। रास्ते में वह गलत ट्रेन में बैठ गई थी। इसके बाद अलवर पुलिस ने उसे जयपुर के एक आश्रम में पहुंचाया। बाद में जयपुर से उसे करनाल भेजा गया। परिजनों को वहां पता चला कि नाबालिग गर्भवती है। इसके बाद कुंदन लाल ने पुलिस से मामले में कार्रवाई और न्याय की मांग की। शहर थाना पुलिस ने दर्ज किया दूसरा केस
थाना शहर करनाल में पीएसआई सुमनलता की मौजूदगी में शिकायत पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने 19 सितंबर को मुकदमा धारा 6 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया। दोनों मामलों में पुलिस ने नाबालिगों से जुड़े आरोपों की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *