Headlines

गांवों में अब रोजगार के साथ 375 तरह के काम, पहले 318 थे, 57 नए काम जुड़े



कवर्धा| गांवों में रोजगार के साथ अब स्थायी परिसंपत्तियां बनाने के लिए 375 तरह के काम कराए जा सकेंगे। विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जीरामजी के तहत अनुमेय कार्यों की संख्या 318 से बढ़ाकर 375 कर दी गई है। यानी ग्रामीण क्षेत्रों में 57 नए प्रकार के काम जोड़े गए हैं। इन कामों का दायरा सिर्फ मजदूरी आधारित कामों तक सीमित नहीं रहेगा। इसमें जल संरक्षण, सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, कृषि, पशुपालन, आजीविका और आपदा प्रबंधन से जुड़े काम भी शामिल किए गए हैं। राज्य सरकार का कहना है कि इससे रोजगार के साथ गांवों में ऐसी परिसंपत्तियां तैयार होंगी, जिनका इस्तेमाल लंबे समय तक किया जा सकेगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में वीबी-जीरामजी के लिए 4 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *