Headlines

पुणे- MNS कार्यकर्ताओं ने इन्फ्लुएंसर से माफी मंगवाई:राज ठाकरे की फोटो के सामने दंडवत कराया, चेहरे पर कालिख पोती, सिर पर चप्पल रखी




महाराष्ट्र के पुणे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महेश मोटे को राज ठाकरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाली रील के मामले में MNS कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने उनका चेहरा काली स्याही से पोत दिया और राज ठाकरे की तस्वीर के सामने दंडवत करवाकर माफी मंगवाई। इसके बाद उन्हें सिर पर चप्पल रखकर उठक-बैठक करने के लिए भी मजबूर किया गया। घटना का वीडियो सामने आया है। मोटे का एक माफीनामा वीडियो भी सामने आया, जिसमें वे हाथ जोड़कर राज ठाकरे, MNS और पार्टी पदाधिकारियों से बिना शर्त माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वे रोते हुए आगे ऐसी गलती नहीं करने और उन्हें परेशान नहीं करने की अपील करते हैं। खबर अपडेट की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *