Headlines

125 साल पुरानी परंपरा फिर जीवंत:अंबाला में आज से वामन द्वादशी मेला, मंदिरों से मंडी तक निकलेगी शोभायात्रा




अंबाला में 125 साल से चली आ रही वामन द्वादशी मेले की परंपरा एक बार फिर जीवंत हो जा रही है। इस मेले की सबसे खास बात यहां निकाले जाने वाले भगवान वामन के पांच हिंडोले हैं। अलग-अलग मंदिरों में विराजमान इन हिंडोलों को शोभायात्रा के जरिए पुरानी अनाज मंडी लाया जाता है। उत्तर भारत में अंबाला के अलावा वामन द्वादशी मेले का आयोजन पटियाला में होता है। इस बार तीन दिवसीय मेला 21 से 23 सितंबर तक पुरानी अनाज मंडी में आयोजित होगा। सनातन धर्म सभा की ओर से आयोजित मेले में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भव्य शोभायात्राएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मंदिरों से निकलेंगे पांच हिंडोले, बाजारों से होते हुए मंडी पहुंचेंगे अंबाला शहर सनातन धर्म सभा के प्रधान नरेश अग्रवाल के अनुसार, मेले की शुरुआत 21 सितंबर को शोभायात्रा से होगी। पूर्व मंत्री असीम गोयल ठाकुरद्वारा मंदिर से शोभायात्रा रवाना करेंगे। इस दौरान वे पहला हिंडोला स्वयं उठाकर शोभायात्रा में शामिल होंगे। ठाकुरद्वारा मंदिर से निकलने के बाद शोभायात्रा शहर के प्रमुख बाजारों से होकर गुजरेगी। इसमें अन्य मंदिरों से आने वाले चार हिंडोले भी शामिल होंगे। पांचों हिंडोलों को पुरानी अनाज मंडी में बनाए गए भव्य पंडाल में विराजमान किया जाएगा। यहां श्रद्धालु इनके दर्शन कर सकेंगे। ड्रोन से होगी पुष्प वर्षा, गुलाब सिद्धू देंगे प्रस्तुति हिंडोलों की स्थापना के बाद 21 सितंबर की शाम धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं पर ड्रोन से पुष्प वर्षा की जाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू अपनी प्रस्तुति देंगे। 22 सितंबर को गौरामणी की भजन प्रस्तुति मेले के दूसरे दिन 22 सितंबर को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे। भजन गायिका गौरामणी भजन प्रस्तुति देंगी। इस दिन कृष्ण बेदी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। अंतिम दिन सात बैंड और मेरठ की झांकियां रहेंगी आकर्षण 23 सितंबर को मेले के अंतिम दिन पुरानी अनाज मंडी से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा अंबाला शहर के बाजारों से होते हुए ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंचेगी। इसमें जयपुर का विष्णु बैंड, आगरा का सुदीत बैंड, बालाजी बैंड, कमल बैंड, ग्रेट पॉपुलर बैंड, रवि बैंड और महादेव बैंड शामिल होंगे। इसके अलावा मेरठ से विशेष झांकियां भी मंगवाई गई हैं। शोभायात्रा के ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंचने के बाद नवरंग राय तालाब में भगवान वामन के पांचों हिंडोलों को डुबकी लगाई जाएगी। इसके बाद हिंडोलों को वापस उनके संबंधित मंदिरों में ले जाकर स्थापित किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *