Headlines

Asian Games 2026: India Women Hockey Thrash Indonesia


  • Hindi News
  • Sports
  • Asian Games 2026: India Women Hockey Thrash Indonesia | Deepika Rutuja

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में इंडोनेशिया को 17-1 से हराया। काकामिगाहारा में पूल-बी के मुकाबले में दीपिका सेहरावत, रुतुजा पिसाल और नवनीत कौर ने 3-3 गोल किए। भारत की यह लगातार दूसरी जीत है।

हाफ टाइम तक 9-0 की बढ़त

दीपिका ने 8वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत का खाता खोला। इसके बाद सुनेलिता टोप्पो, लालरेमसियामी और रुतुजा ने गोल किए।

दूसरे क्वार्टर में लालरेमसियामी, रुतुजा, साक्षी राणा, दीपिका और सुनेलिता ने गोल किए। हाफ टाइम तक भारत 9-0 से आगे था।

तीसरे क्वार्टर में इंडोनेशिया ने किया एक गोल

इंडोनेशिया के लिए इनेस अदियाता ने 32वें मिनट में एकमात्र गोल किया। इसके बाद सलीमा टेटे, नवनीत कौर, इशिका, रुतुजा और दीपिका ने गोल कर तीसरे क्वार्टर तक भारत की बढ़त 14-1 कर दी।

आखिरी क्वार्टर में नवनीत ने 56वें और 57वें मिनट में गोल किए। साक्षी राणा ने भी 57वें मिनट में गोल कर भारत की जीत 17-1 कर दी।

दीपिका का लगातार दूसरा शानदार प्रदर्शन

उज्बेकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में 8 गोल करने वाली दीपिका ने इंडोनेशिया के खिलाफ 3 गोल किए। वह अब दो मैचों में 11 गोल कर चुकी हैं।

भारत का अगला मुकाबला बुधवार को थाईलैंड से होगा। एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली टीम को 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक के लिए सीधे क्वालिफिकेशन मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *