जोधपुर में 21 से 26 सितंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। इससे पहले रविवार शाम करीब चार बजे बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। इसके बाद शहर के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश हुई।
.
इससे लोगों को उमस से राहत मिली। अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है।

मानसून सीजन की 32 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार- 20 सितंबर तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 32 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
सामान्य बारिश 284.7 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 194.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 32 फीसदी कम है।
26 सितंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिन शहर में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे।
26 सितंबर तक मौसम साफ बना रहने का अनुमान जताया गया है। तापमान में भी बदलाव हो सकती है।
