![]()
करनाल जिला में समौरा के पास इंद्री-करनाल रोड पर 19 सितंबर को स्कूल बस और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार अनिल बेसरा और उसके दोस्त गोपाल को गंभीर चोटें आई थीं। दोनों को इलाज के लिए करनाल के कल्पना चावला अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर स्कूल बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं आज दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिए। आलू गोदाम में काम करते थे दोनों
पुलिस को दिए बयान में सुनील बेसरा पुत्र सीताराम बेसरा निवासी गांव संग्रामपुर, पंचायत पहुसरा, जिला अररिया, बिहार ने बताया कि वह मजदूरी करता है और समौरा स्थित आलू गोदाम में काम करता है। उसका भाई अनिल बेसरा भी उसी आलू स्टोर में काम करता था। अनिल की उम्र 30 साल थी। वह 19 सितंबर को अपने दोस्त गोपाल के साथ बाइक से समौरा से करनाल की तरफ जा रहा था। स्कूल बस से बाइक की हुई टक्कर
सुनील के अनुसार अनिल बाइक चला रहा था, जबकि उसके पीछे उसका दोस्त गोपाल बैठा था। गोपाल की उम्र 28 साल थी और वह रियासी, जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था। समौरा में अंबेडकर भवन के पास इंद्री-करनाल रोड पर ज्ञान भारती स्कूल की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। शिकायत में बस चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। इलाज के दौरान चंडीगढ़ पीजीआई में मौत
हादसे के बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर पता चला कि सुनील बेसरा और गोपाल को कल्पना चावला अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया था। रात में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की कार्रवाई आगे बढ़ाई। सुनील के बयान पर केस दर्ज
इंद्री थाना के एसएचओ धर्मबीर ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई सुनील की शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामल दर्ज कर लिया है। वहीं आज दोनों मृतकों के शवो का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिए है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
Source link
स्कूल बस द्वारा बाइक सवारों को टक्कर मारने का मामला:दोनों युवकों की हुई मौत, घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई किया गया था रेफर
