Headlines

Canada Plane Crash | Indian Students Death During Flight Training


42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कनाडा में प्लेन क्रैश की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है।  - Dainik Bhaskar

कनाडा में प्लेन क्रैश की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है।

कनाडा में फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुए विमान हादसे में तमिलनाडु और पुडुचेरी के दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई।

वैंकूवर स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को हादसे की जानकारी दी। दूतावास ने हादसे की जगह और विमान की जानकारी साझा नहीं की।

हालांकि, कनाडा के न्यूज आउटलेट CBC ने शनिवार को सस्केचेवान प्रांत में एक विमान हादसे की रिपोर्ट की थी, जिसमें 2 लोगों की मौत हुई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, जब विमान समय पर लैंड नहीं हुआ तो सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसके बाद करीब 8 घंटे बाद विमान का मलबा मिला, जहां दोनों छात्र मृत मिले।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह परिवारों को हर संभव मदद देगा। इसमें दोनों के शवों को भारत लाने में मदद करना भी शामिल है।

कनाडा में प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले भारतीय छात्रों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।

कनाडा में प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले भारतीय छात्रों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।

दोनों के पास पायलट लाइसेंस था

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों भारतीय छात्रों की पहचान मनोज शिवकुमार और श्रीसरण थिरुगनानासंबंथन के रूप में हुई है।

CBC की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्व्स एयर फ्लाइट स्कूल का Cessna 172 विमान 18 सितंबर की सुबह सस्केचेवान प्रांत के किसबे के पास क्रैश हो गया।

दोनों के पास पायलट लाइसेंस था। लेकिन कमर्शियल पायलट लाइसेंस के लिए जरूरी उड़ान घंटे पूरे कर रहे थे। उन्होंने विमान को रेजिना से स्टाइनबाक जाने के लिए किराए पर लिया था।

हार्व्स एयर के चेयरमैन एडम पेनर के मुताबिक, दोनों रात में लंबी दूरी की उड़ान भर रहे थे। विमान को सुबह करीब 10:30 बजे सेंट्रल डेलाइट टाइम (CDT) तक तय जगह पहुंचना था। जब विमान वहां नहीं पहुंचा तो कनाडा के ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड को इसकी जानकारी दी गई।

विमान के समय पर नहीं पहुंचने पर रेस्क्यू शुरू हुआ

विमान के तय समय पर नहीं पहुंचने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। फ्लाइट स्कूल ने सर्च और रेस्क्यू टीमों को इसकी जानकारी दी। करीब शाम 6 बजे CDT टीमों ने विमान का मलबा ढूंढ लिया। विमान में सवार दोनों लोग मौके पर मृत मिले।

ज्वाइंट रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (JRCC) की पब्लिक अफेयर्स के अधिकारी लेफ्टिनेंट जो हॉलैंडर ने बताया कि JRCC ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व किया।

उन्होंने बताया कि विमान के क्रैश साइट का पता लगाने के बाद पैराशूट के जरिए सर्च और रेस्क्यू टीम के सदस्यों को वहां उतारा गया। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद मामले की जांच रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) को सौंप दी गई।

हार्व्स एयर फ्लाइट स्कूल से जुड़ा यह तीसरा हादसा

CBC के मुताबिक, जनवरी 2025 के बाद से यह Harv’s Air फ्लाइट स्कूल से जुड़ा तीसरा हादसा है।

जनवरी 2025 में इसी स्कूल के एक इंस्ट्रक्टर को छोटे विमान के प्रोपेलर की चपेट में आने से गंभीर चोट लगी थी। उस समय एक छात्र विमान का इंजन शुरू करने की कोशिश कर रहा था।

इसके बाद जुलाई 2025 में ट्रेनिंग के दौरान 2 छात्र पायलटों की मौत हो गई थी। उनका सिंगल इंजन विमान हवा में एक दूसरे विमान से टकरा गया था।

—————–

यह खबर भी पढ़ें…

लंदन-ढाका फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच मारपीट

लंदन से ढाका जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच बहस के बाद मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे को घूंसे मारे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *