![]()
पलवल जिले के इस्लामाबाद से 10वीं कक्षा का एक छात्र 11 दिन से लापता है। वह घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बच्चे का पता न चलने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। कैंप थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद निवासी समुंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनका 16 साल का बेटा दीपेश 11 सितंबर की सुबह घर से स्कूल गया था। जब देर शाम तक दीपेश वापस नहीं आया, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। परिवार ने जताई अपहरण की आशंका परिजनों ने दीपेश के दोस्तों और रिश्तेदारों से भी पूछा, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर दीपेश की तलाश शुरू कर दी है।शिकायत में बताया गया है कि दीपेश ने घर से निकलते समय नीली चेक की शर्ट और हल्के काले रंग की पैंट पहन रखी थी। दीपेश के परिवार ने छात्र के अचानक लापता होने के पीछे अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस से सुरक्षित ढूंढने की मांग परिवार का कहना है कि बच्चा कई दिनों से लापता है और अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने और कोई अनहोनी होने से पहले दीपेश को सुरक्षित ढूंढने की मांग की है। परिवार ने पुलिस से विशेष टीम बनाकर छात्र की तलाश तेज करने और मौजूद सुरागों के आधार पर कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी को दीपेश के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस या परिवार को बताएं।
Source link
पलवल में 10वीं का छात्र 11 दिन से लापता:घर से स्कूल के लिए निकला था; परिवार ने जताई अपहरण की आशंका
