Headlines

रेवाड़ी में अपहरण-लूट का आरोपी गिरफ्तार:कार में कंपनी कर्मी को बंधक बनाकर पीटा; कैश छीना, ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराए




रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में एक कंपनी कर्मचारी के अपहरण और लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम आकाश उर्फ शूटर है, जो गढ़ी अलावलपुर गांव का रहने वाला है। बदमाशों ने कर्मचारी को स्विफ्ट कार में बंधक बनाकर लूटा था और उसके बैंक खाते से भी पैसे निकाले थे। पुलिस के अनुसार यह घटना 20 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे हुई थी। शिकायतकर्ता खेमचंद, जो जोनियावास की एक कंपनी में काम करते हैं, ड्यूटी से लौटकर धारूहेड़ा बस अड्डे के पास दिल्ली-जयपुर फ्लाईओवर के नीचे घर जाने के लिए खड़े थे। तभी एक सफेद स्विफ्ट कार वहां आकर रुकी। कार में तीन युवक सवार थे।उन्होंने खेमचंद से बहरोड़ चलने के बारे में पूछा। जैसे ही खेमचंद कार के पास गए, अंदर बैठे युवकों ने उन्हें जबरन गाड़ी में खींच लिया और बंधक बना लिया। देसी कट्टे से वार करके किया घायल आरोपियों ने खेमचंद का मोबाइल और पर्स छीन लिया, जिसमें 2500 रुपए थे। साहिबी पुल के पास बदमाशों ने खेमचंद के साथ मारपीट की। एक आरोपी ने हाथ में कड़ा पहना हुआ था और उसने देसी कट्टे से खेमचंद के शरीर और सिर पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। बदमाशों ने छीने गए मोबाइल से खेमचंद के बैंक खाते से पैसे भी अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। इसी दौरान, पुलिस की गश्त टीम ने उनकी गाड़ी को संदिग्ध मानकर पीछा करना शुरू कर दिया। घबराए बदमाश तेजी से गाड़ी भगाकर एक गांव में घुस गए। वहां उनकी कार एक चबूतरे से टकराकर खराब हो गई।इसके बाद बदमाश गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गए। 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया घटना की सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अपहरण,लूट और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी आकाश उर्फ शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आकाश का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ धारूहेड़ा के सेक्टर-6 थाने में चोरी के 2 मामले पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।आरोपी से वारदात में इस्तेमाल हथियार,छीनी गई नकदी और मोबाइल की बरामदगी को लेकर पूछताछ कर रही है। अन्य फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *