जोधपुर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जोधपुर में स्थानीय समस्याओं को ‘भास्कर समाधान’ के रूप में एक सशक्त जनमंच मिला है। इस मंच के माध्यम से कोई भी अपनी समस्या सीधे उन जिम्मेदारों तक पहुंचा सकते हैं जो उनकी परेशानियों को तुरंत हल कर सकते हैं। शहर में इस मंच का असर भी देखने को मिल रहा है और लोगों की लंबित समस्याओं का लगातार समाधान भी हो रहा है।
पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधानअभी विभागीय प्रक्रिया में हैं…
ट्रांसफॉर्मर के नीचे डाल रहे कचरा, हादसे का डर
जोधपुर के न्यू लिंक रोड, नगर निगम के सामने, सोजती गेट, रावतों का बास से समर ने खुले में कचरा डालने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि यहां लगे ट्रांसफॉर्मर की आड़ में लोग अपने घर का कचरा खुले में डाल रहे हैं। कुछ स्थानीय लोग यहां जानवरों की खाल निकालने का काम भी करते हैं जिससे पूरे इलाके में बदबू और गंदगी पसरी रहती है। बेसहारा पशुओं खासकर कुत्तों की संख्या भी इस वजह से बढ़ रही है। इन बेसहारा पशुओं के ट्रांसफॉर्मर के करीब जाने से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

बार–बार शिकायत करने के बाद भी निगम या जेडीए कोई एक्शन नहीं ले रहा है।
सालों से गली में नहीं रोड लाइट, कच्चे रास्ते से परेशानी
सूर सागर के रिडिया चौराहा से मोहन सिंह ने गली में रोड लाइट न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारे यहां भौमियाजी के मंदिर के पास, अरुणा स्टोन के सामने बनी सीसी रोड और कच्चे रास्ते पर बीते कई सालों से रोड लाइट्स नहीं हैं। पूरे रास्ते पर अंधेरा रहता है। रात को आने–जाने वाले वाहन चालकों को वन्य जीवों का डर भी सताता है। कई बार जनप्रतिनिधियों को शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। अंधेरे के कारण इलाके में चोरियां भी बढ़ रही हैं। रास्ता कच्चा होने से बच्चों और बुजुर्गों को भी बहुत परेशानी होती है।

संबंधित विभाग से इस सालों पुरानी समस्या का समाधान करने की अपील की है।
सीवरेज चैम्बर के तीन ढक्कन टूटे, हादसे का डर
जोधपुर के अनिल इन्दू शर्मा ने गटर के टूटे ढक्कन की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सीएचबी की तीसरी पुलिया के पास सेक्टर 5 की सरस्वती पार्क की गली में गटर के तीन ढक्कन अब तक टूट चुके हैं। बच्चे, बुजुर्ग, स्कूल वैन और दोपहिया सवार यहां से गुजरते हैं। टूटे चैम्बर के टूटे मेनहोल ढक्कन के कारण कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई है। निगम से निवेदन है कि इस टूटे ढक्कन को शीघ्र बदलकर समस्या का समाधान कर स्थानीय लोगों की परेशानी हल करें।

बार-बार ढक्कन टूटने से समस्या स्थायी रूप से बनी हुई है।
सीवरेज लाइन ओवरफ्लो, गंदगी सड़क पर हो रही जमा
अशोक नगर की गली नंबर 7 से मुकेश भाटी ने सीवरेज लाइन के ओवरफ्लो होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि कई दिनों से हमारी गली में सीवरेज लाइन के ओवरफ्लो होने से गंदा बदबूदार सीवरेज का पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे आने–जाने वालों को बहुत असुविधा भी हो रही है। कई बार कम्प्लेंट कर चुके हैं, लेकिन निगम कर्मचारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से अपील की है कि इस समस्या का निवारण करें।
अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी…
‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद टूटी नाली की मरम्मत
जोधपुर के फोर्ट रोड, मेहरों का चौक, सौदागरान मोहल्ला से नवीन गौड़ ने गली के बीच टूटी नाली की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारी गली में लंबे समय से सीसी रोड के बीच से निकल रही यह नाली टूटी पड़ी है। कई बार शिकायत कर चुके लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। छोटे लोडिंग वाहन और स्कूटी सवार इसमें अटक कर गिर जाते हैं। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने नवीन की समस्या का समाधान करवा दिया।

समाधान होने से गली के दुकानदारों और स्थानीय लोग खुश हैं।
वार्ड 5 के सफाई प्रभारी राजकुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’
सूर सागर रोड से दीपक कच्छावा ने निगम के जर्जर टूटे डस्टबिन की शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया था कि हमारे एरिया में चौक पर रखे निगम के इस बड़े डस्टबिन का पेंदा गलकर टूटा गया है। जो भी कचरा इसमें डालते हैं वो सारा सड़क पर गिर जाता है। गीला हो या सूखा कचरा जमीन पर फैलने के बाद बेसहारा पशु उसे यहां वहां फैला देते हैं। इसकी शिकायत हम कई बार निगम के अधिकारियों को भी कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। इस समस्या के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 5 के सफाई प्रभारी राजकुमार ने डस्टबिन बदलवाकर आसपास के पूरे एरिया की सफाई करवा इस समस्या का समाधान करवा दिया।

समस्या पता चलते ही मौके पर जाकर समाधान करवाया।

कचरा पात्र की व्यवस्था होने से गंदगी की समस्या भी दूर हो गई।
एप से लोगों को मिल रहा समाधान
अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं।
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…

आप भी अपनी समस्या हमें एप के जरिए पोस्ट कर सकते हैं।

इनमें से कोई समस्या आपके आसपास भी है तो हमें अभी पोस्ट करें।

आप अपनी भेजी हुई समस्या को रियल टाइम में मॉनिटर भी कर सकते हैं।

इतना ही नहीं आप समस्या का समाधान होने पर बता भी सकते हैं।
‘भास्कर समाधान’ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

