शिकारपुर के बालिका विद्यालय में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम हुआ:बुलंदशहर में छात्राओं ने रंगोली और ड्राइंग से दिया स्वच्छता का संदेश




स्वच्छता ही सेवा 2026 और सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार सुबह 7 बजे शिकारपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम अध्यक्ष राजबाला देवी और ईओ नीतू देवी की देखरेख में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने ‘स्वच्छता ही सेवा’, ‘सेवा ही संकल्प’, ‘स्वच्छ भारत-विकसित भारत’ और ‘प्लास्टिक हटाओ-धरती बचाओ’ जैसे संदेशों पर खूबसूरत रंगोली और ड्राइंग बनाई। इन कलाकृतियों ने सभी का ध्यान खींचा।
छात्राओं की बनाई रंगोलियों में स्वच्छता, जल संरक्षण, कचरा अलग करने (4 बिन) और प्लास्टिक खत्म करने को दिखाया गया था। रंग-बिरंगी इन रंगोलियों ने मौजूद सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
इस मौके पर अध्यक्ष राजबाला देवी और ईओ नीतू सिंह ने छात्राओं की कलाकृतियों की तारीफ की। उन्होंने कहा, “बेटियां ही स्वच्छता की सबसे अच्छी ब्रांड एंबेसडर हैं। इनके द्वारा बनाया गया एक चित्र हजार नारों से ज्यादा असरदार होता है।” विद्यालय की वार्डन और सभी टीचरों ने नगर पालिका परिषद की इस कोशिश की तारीफ की। कार्यक्रम के आखिर में सभी छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *