![]()
सिरसा जिले के गांव खोखर निवासी जसवंत सिंह हत्याकांड में खुलास हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पिता जलविंदर सिंह, मां बिंदर कौर और बहन हुसनप्रीत कौर ही जसवंत की हत्या के साजिशकर्ता निकले। इन्होंने ही प्लानिंग के तहत दामाद और उसके साथियों को उसके घेर भेजा। दामाद साथियों संग दीवार लांघर घर में घुसा और सोते साले जसवंत को 6 गोलियां मारी थी। पुलिस के अनुसार, वीडियो जारी करने वाला नकाबपोश युवक आरोपी गुरजंट (जसवंत का बहनोई) ही था। उसी ने अपने सास-ससुर के बचाव के पक्ष में उसने एक वीडियो भी जारी किया था। इसका मकसद था कि वह खुद ही हत्या का अपराध अपने सिर लेना चाहता था, ताकि सास-ससुर तक पुलिस न पहुंचे। वो वीडियो प्लान के तहत ससुर के इशारों पर जारी किया था। तीनों साजिशकर्ता और पांच में से चार हमलावर दबोचे अब तक कालांवाली थाना पुलिस ने हत्या के साजिशकर्ता तीनों आरोपी पिता जलविंदर सिंह, मां बिंदर कौर और बहन हुसनप्रीत कौर और हमला करने आए चारों में दामाद आरोपी गुरजंट सिंह (बठिंडा जिले के गांव कामलू निवासी), राजा (बठिंडा जिले के गांव सुखलाढ़ी निवासी), मनिंदर उर्फ करण (बठिंडा जिले के गांव कामलू निवासी), (बठिंडा जिले के गांव रामा मंडी निवासी), (बठिंडा जिले के गांव धन सिंह खाना निवासी) को गिरफ्तार कर लिया है। एक और की गिरफ्तारी बाकी है। इनको पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। मृतक की पत्नी के बयान और ठोस सुबूत बने आधार पुलिस के अनुसार, हत्या मामले में जसवंत की पत्नी जश्नदीप कौर के बयान और ठोस सुबूत मुख्य आधार बने। पत्नी जश्नदीप कौर ने अपने ससुर जलविंदर सिंह का बाई नेम एफआईआर में नाम लिखवाते हुए आरोप लगाया था। पुलिस जांच में वो ही साजिशकर्ता पाया गया। यह थी वजह मामले में जांच अधिकारी पीएसआई सुखचैन के अनुसार, खोखर निवासी जसवंत और उसके पिता जलविंदर के बीच काफी समय से जमीन व नशा काे लेकर घरेलू विवाद चल रहा था। जसवंत पर तस्करी में केस दर्ज है। जलविंदर चाहता था कि उसके हिस्से की जमीन उसे मिले और बहन भी उनके साथ मिल गई। पाया कि पिता व खुद के हिस्से की जमीन जसवंत ही जुताई कर रहा था। हालांकि, जलविंदर ने तीन एकड़ जमीन बेच दी थी, वो जसवंत को पार्टी को पैसे देकर वापस खरीद ली थी। पिछले एक-दो माह से माता-पिता अपनी बेटी के पास ससुराल (पंजाब के कामलू गांव) में रहते थे। पत्नी का आरोप था कि ससुर जुआं खेलता है और नशे में जमीन व पशु (गाय) बेचना चाहता था, पर जसवंत विरोध करता था। इसी रंजिश में माता-पिता ने अपने ही बेटे की हत्या की साजिश रचना शुरू कर दी। बहनोई ने वीडियो जारी लगाए थे ये आरोप मिलने गई पत्नी को पीटा और गर्भपात कराना पड़ा वीडियो जारी कर बहनोई गुरजंट ने कहा था, कुछ दिन पहले उसने अपनी मां को भी पीटा। उस समय मेरी पत्नी उनसे मिलने गई हुई थी और वह एक से डेढ माह की गर्भवती थी। उसे भी जसवंत ने पीटा, जिससे मेरी पत्नी का गर्भपात कराना पड़ा था। गुरजंट (बहनोई) को भी मार दूंगा और उसकी 5 साल की बेटी को मार दूंगा। फिर उसकी जमीन बुवाई कर कब्जा कर लूंगा। पहले लगाती थी स्टेटस, अब कहती धक्का हो रहा युवक ने वीडियो में आगे कहा, ये क्रिमिनल बंदा था और इसने बहुत अपराध किया है। पहले इसकी पत्नी स्टेटस लगाया करती थी। अब उसकी पत्नी बयान दे रही है कि हमारे साथ धक्का हो रहा है। आप लोगों ने थोड़ी बदमाशी की है। उसका पूरी दूनिया को पता है। कमरे में सोया था और पत्नी 8 माह की गर्भवती दरअसल, 15 सितंबर की अल 4 बजे जसवंत सिंह अपने घर के कमरे में सोया था और पत्नी व बच्चा आंगन में सोए थे। पत्नी की गर्दन पर हथियार रखकर गुरजंट ने जसवंत को 6 गोलियां मारी थी। जसवंत का एक 5 साल का बेटा अरमान है और पत्नी जश्नदीप कौर 8 माह की गर्भवती है। पुलिस के अनुसार, जसवंत पर भी नशा तस्करी सहित 4-5 मुकदमें दर्ज थे। ससुर जलविंदर के नाम 10 एकड़ जमीन थी और बड़ा भाई तेजेंद्र सिंह है। ये खबर भी पढ़ें.. पिता ने बेटे की गोलियां मारकर हत्या की:सिरसा में जमीन बेचने को लेकर विवाद; दामाद के साथ घर आकर फायरिंग की हरियाणा के सिरसा में मंगलवार सुबह एक युवक की घर में 6 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। आरोप पिता और जीजा पर लगा है। बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों से पिता और पुत्र के बीच जमीन बेचने को लेकर विवाद चल रहा था। पिता कुछ दिनों से अपनी बेटी के पास ससुराल में रह रहा था। पढ़िएं पूरी खबर:::
Source link
बेटे की हत्या के माता-पिता और बहन निकले साजिशकर्ता:खुलासा-दामाद ने बचाव में वीडियो भी किया जारी, सिरसा-खोखर के जसवंत को मारी थी गोलियां
