Headlines

उदयपुर में डिप्टी मेयर के लिए आज घमासान:भाजपा में नाम पर फंसा पेंच, कांग्रेस से मेघवाल रेस में; 10 बजे से नामांकन




उदयपुर नगर निगम में मेयर चुनाव के बाद आज (मंगलवार) डिप्टी मेयर पद के लिए अहम दिन है। निर्वाचन विभाग के तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 11 से 12 बजे तक पर्चों की जांच होगी। यदि भाजपा और कांग्रेस दोनों ओर से प्रत्याशी मैदान में उतरते हैं, तो दोपहर में मतदान और तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। संभावना हैं कि दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी सुबह 10:30 से 11:00 बजे के बीच अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगे। भाजपा में तीन नामों पर माथापच्ची, मदन राठौड़ अड़े मेयर पद पर बंपर जीत दर्ज करने वाली भाजपा में डिप्टी मेयर के नाम को लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक सस्पेंस बना रहा। पार्टी में दिनेश भट्ट, कविता जोशी और पंकज बोराणा के नामों पर मंथन चल रहा है। दिनेश भट्ट का पलड़ा भारी: भट्ट के लिए शहर विधायक ताराचंद जैन, सतीश पूनिया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला लगातार पैरवी कर रहे हैं। सोमवार शाम तक की रेस में उनका नाम सबसे आगे था। प्रदेशाध्यक्ष की पसंद: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ अपने रिश्तेदार पंकज बोराणा के नाम के लिए अड़े हुए हैं। तीसरा धड़ा: पार्टी का एक धड़ा कविता जोशी के नाम की पैरवी करवा रहा है। अगले एक-दो घंटे में वरिष्ठ नेताओं की सहमति से किसी एक नाम पर मुहर लग सकती है। कांग्रेस से लक्ष्मीनारायण मेघवाल बन सकते हैं चेहरा दूसरी ओर, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से लक्ष्मीनारायण मेघवाल को डिप्टी मेयर का प्रत्याशी बनाया जा सकता है। कांग्रेस खेमे में भाजपा की खींचतान पर नजर रखी जा रही है ताकि उसी रणनीति के अनुसार घेराबंदी की जा सके। कल मेयर चुनाव में भाजपा ने मारी थी बाजी इससे पहले 16 सितंबर को मेयर पद के लिए पारस सिंघवी ने नामांकन भरा था। कल (सोमवार) हुए चुनाव में भाजपा के सिंघवी को 55 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी पूनम कंवर को महज 25 वोटों से संतोष करना पड़ा। आज डिप्टी मेयर चुनाव में भी भाजपा का पलड़ा भारी माना जा रहा है, लेकिन असली मुकाबला पार्टी के भीतर की गुटबाजी को थामने का है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *