![]()
हिसार के न्यू मॉडल टाउन रोड पर शीश महल के पास स्थित कई होटलों में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने सोमवार देर रात औचक दबिश दी। पुलिस की यह कार्रवाई डीएसपी प्रिया के नेतृत्व में की। जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रशासन को न्यू मॉडल टाउन रोड के होटलों में अनैतिक गतिविधियों और नशा तस्करी से जुड़ी गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं। इसी के आधार पर पुलिस टीम ने अचानक छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम के साथ डॉग स्क्वायड भी मौजूद रहा। पुलिस ने होटलों के कमरों की क्रमवार तलाशी ली और वहां आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों एवं रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। छापामारी के दौरान होटलों से कई लड़कियां बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने होटल संचालकों और मौके पर मौजूद अन्य लोगों से भी जानकारी जुटाई। पुलिस छापामारी की तस्वीरें…
Source link
हिसार में होटलों पर पुलिस का छापा:शीश महल के पास न्यू मॉडल टाउन रोड पर छापेमारी; कई लड़कियां बरामद
