![]()
भोपाल में आज ढोल ग्यारस पर सभी समाजों के भोपाल राजा और दूल्हे राजा गणेशजी की प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकलेगा। जुलूस दोपहर 1 बजे पीपल चौक स्थित पीपल जामा मस्जिद के पास से शुरू होगा। सबसे आगे भोपाल के राजा की प्रतिमा रहेगी, जबकि उनके पीछे विभिन्न समाजों के ढोल और डोल शामिल होंगे। जुलूस सुभाष चौक, लखेरापुरा, सोमवारा, पिरगेट होते हुए जनकपुरी पहुंचेगा। यहां से लोहा बाजार, अशोक चौक, इब्राहिमपुरा, मोती मस्जिद, कोतवाली रोड, बुधवारा और काली मंदिर होते हुए खटलापुरा पहुंचेगा। यहां शाम करीब 7:30 बजे जुलूस का समापन होगा।
आज बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था राजधानी में यानी 22 सितंबर को डोल ग्यारस का जुलूस निकलेगा। इसके चलते पुराने शहर में दोपहर 1 बजे से जुलूस खत्म होने तक ट्रैफिक व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से बदलेगी। जुलूस जिस हिस्से में पहुंचेगा, वहां जरूरत के अनुसार वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा। सबसे बड़ा बदलाव जुलूस के तलैया काली मंदिर पहुंचने पर होगा। यदि आप पुराने शहर या रेलवे स्टेशन की ओर निकल रहे हैं तो थोड़ा ज्यादा समय लेकर निकलें, क्योंकि जुलूस के कारण ट्रैफिक फ्लो प्रभावित हो सकता है। इन रास्तों से निकलेगा जुलूस: चौक बाजार से लखेरापुरा, भवानी मंदिर, पीरगेट, सेफिया कॉलेज रोड, इमामबाड़ा चौकी, जनकपुरी पानी की टंकी, जुमेराती गेट, सराफा चौक, इब्राहिमपुरा, रंजन पेन कॉर्नर, सुल्तानिया रोड, बुधवारा, तलैया काली मंदिर, लिली टॉकीज चौराहा और पीएचक्यू तिराहा होकर जुलूस खटलापुरा मंदिर पहुंचेगा। 6 चरणों में डायवर्जन: पीरगेट से बुधवारा-तलैया की तरफ जा रहे हैं तो देखें ये प्लान 5. खटलापुरा मंदिर पर… कहां-कौन नहीं जा सकेगा: 6. तलैया काली मंदिर कहां-कौन नहीं जा सकेगा:
Source link
