Headlines

डूंगरपुर-सागवाड़ा निकाय में भाजपा के वाइस चेयरमैन बनना तय:नामांकन के साथ शुरू हुई प्रक्रिया; जांच, नाम वापसी, वोटिंग के बाद होगी मतगणना




डूंगरपुर और सागवाड़ा निकाय में भाजपा के चेयरमैन बनने के बाद दोनों निकायों में वाइस चेयरमैन भी भाजपा के ही बनेंगे। दोनो में भाजपा के पास बहुमत है। आज सुबह से नामांकन के साथ ही वाइस चेयरमैन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन जांच, नाम वापसी के बाद इलेक्शन और फिर गिनती सभी आज ही पूरे होंगे। दोनों निकायों में वाइस चेयरमैन के लिए सुबह 10 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह 11 बजे तक नामांकन भरे जा सकेंगे। भाजपा और कांग्रेस दोनों की ओर से ही वाइस चेयरमैन पद के लिए नामांकन भरने की संभावना है। इसके बाद 11.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे नाम वापसी होगी। एक से ज्यादा प्रत्याशी होने पर वोटिंग होगी। दोपहर 2.30 बजे से नगर परिषद सभागार में ही वोटिंग होगी। शाम 5 बजे तक मतदान के बाद ही मतगणना की जाएगी। इसके बाद रिजल्ट जारी होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *