Tamil Nadu CM Vijay Launches Free Breakfast Scheme in Chennai


चेन्नई18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
विजय ने मंगलवार को तिरुवनमियूर के चेन्नई मिडिल स्कूल में स्टूडेंट्स को नाश्ता परोसकर और उनके साथ बैठकर नाश्ता किया। - Dainik Bhaskar

विजय ने मंगलवार को तिरुवनमियूर के चेन्नई मिडिल स्कूल में स्टूडेंट्स को नाश्ता परोसकर और उनके साथ बैठकर नाश्ता किया।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री C जोसेफ विजय ने मंगलवार को चेन्नई में विस्तारित पेरुंथलैवर कामराजर फ्री ब्रेकफास्ट स्कीम लॉन्च की। उन्होंने छात्रों को नाश्ता परोसा। उनके साथ बैठकर ब्रेकफास्ट भी किया।

यह कार्यक्रम चेन्नई के तिरुवन्मियूर स्थित गांधी ग्रामम के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में शुरू किया गया। विजय ने स्कूली बच्चों से बातचीत भी की।

पहले इस योजना का लाभ कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को मिलता था। अब कक्षा 6 से 8 तक के छात्र भी इसके दायरे में आ गए हैं।

इससे राज्य के 15,454 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के करीब 15.30 लाख अतिरिक्त छात्रों को फायदा होगा।

राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में योजना के विस्तार के लिए 217.63 करोड़ रुपए अतिरिक्त मंजूर किए हैं। इसके साथ योजना का कुल बजट 724 करोड़ रुपए हो गया है।

विजय ने तिरुवनमियूर के गांधी ग्रामम में सरकारी मिडिल स्कूल में स्टूडेंट्स से मुलाकात की।

विजय ने तिरुवनमियूर के गांधी ग्रामम में सरकारी मिडिल स्कूल में स्टूडेंट्स से मुलाकात की।

विजय ने स्कूल स्टूडेंट्स को खाना भी परोसा।

विजय ने स्कूल स्टूडेंट्स को खाना भी परोसा।

पेरुंथलैवर कामराजर फ्री ब्रेकफास्ट स्कीम के तहत अब कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को भी ब्रेकफास्ट मिलेगा।

पेरुंथलैवर कामराजर फ्री ब्रेकफास्ट स्कीम के तहत अब कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को भी ब्रेकफास्ट मिलेगा।

कामराज के नाम पर योजना का नाम बदला

इस योजना का नाम पहले चीफ मिनिस्टर ब्रेकफास्ट स्कीम था। अब इसका नाम बदलकर पेरुंथलैवर कामराजर फ्री ब्रेकफास्ट स्कीम कर दिया गया है।

यह नाम तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के कामराज के सम्मान में रखा गया है। उन्होंने स्कूली शिक्षा की पहुंच बढ़ाने और राज्य की मिड-डे मील योजनाओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी।

2 जिलों में लागू नहीं होगी योजना

विस्तारित योजना मंगलवार से पूरे राज्य में लागू हो रही है। हालांकि, चेंगलपट्टू और तिरुप्पुर जिलों में इसे अभी लागू नहीं किया गया है।

आगामी विधानसभा उपचुनावों के कारण इन दोनों जिलों में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू है। इसी वजह से वहां योजना लागू नहीं की जा रही है।

छात्रों को नाश्ता देने का उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य स्कूली बच्चों को पौष्टिक भोजन देना है। राज्य सरकार के अनुसार, इससे छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने में मदद मिलेगी। सरकार ने यह भी कहा है कि योजना छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें…

चेन्नई में CM विजय की सिक्योरिटी तोड़कर काफिले तक पहुंचे लोग, 8 हिरासत में

चेन्नई में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सिक्योरिटी तोड़कर कुछ लोगों के उनके काफिले तक पहुंचने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, सचिवालय के पास एक दंपती समेत 8 लोगों ने काफिला रोककर ज्ञापन देने की कोशिश की। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *