![]()
चंडीगढ़ नगर निगम सदन की आज होने वाली बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बैठक में सप्लीमेंट्री एजेंडा के तहत सेक्टर-53 और सेक्टर-52 के वेंडिंग जोन से जुड़ी निरीक्षण रिपोर्ट रखी जाएगी। यह सप्लीमेंट्री एजेंडा का एकमात्र प्रस्ताव है। मेयर ने 16 सितंबर को नगर निगम के संयुक्त आयुक्त-1 के साथ सेक्टर-53 वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया था। इस दौरान साइट पर पानी की टंकी और शौचालय की सुविधा उपलब्ध मिली, लेकिन एक भी स्ट्रीट वेंडर मौके पर मौजूद नहीं था। वेंडिंग जोन तक जाने वाले रास्ते और आसपास की सड़कों पर घास और झाड़ियां उगी मिलीं। रिपोर्ट में यह भी दर्ज किया गया कि वेंडिंग जोन रिहायशी क्षेत्र में नहीं है। नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार, सेक्टर-53 में कुल 524 साइट वेंडिंग के लिए संभव हैं, जबकि 329 साइट आवंटित की गई हैं। वहीं, सेक्टर-52 में 64 साइट संभव हैं और सभी 64 साइट आवंटित की जा चुकी हैं। वेंडरों की ओर से सेक्टर-53 और सेक्टर-52 में आवंटित साइटों से किसी वैकल्पिक स्थान पर शिफ्ट करने को लेकर कई संयुक्त प्रतिनिधित्व और शिकायतें नगर निगम को प्राप्त होने की जानकारी दी गई है। सदन में ये प्रमुख प्रस्ताव आएंगे…
Source link
चंडीगढ़ नगर निगम हाउस की बैठक आज:वेंडिंग जोन की निरीक्षण रिपोर्ट रखी जाएगी, सप्लीमेंट्री एजेंडे में सिर्फ एक प्रस्ताव
