Headlines

रायसेन में टायर फटने से वाहन पलटा, 3 लोग घायल:सिर, हाथ, पेट में चोट आई; CMHO ने पर्सनल गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया




रायसेन में भोपाल रोड पर खारवाई पुलिस चौकी के सामने मंगलवार को भैंस लेकर भोपाल जा रहा मैजिक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। हादसे में वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मैजिक वाहन का टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। वाहन में सवार रायसेन निवासी इरशाद, बशारत और मिलाज घायल हुए हैं। तीनों के सिर, हाथ और पेट में चोटें आई हैं। हादसे के समय रायसेन के सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री भी वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने हादसा देखा तो अपना वाहन रोका और घायलों की मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए उन्हें अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल ले गए। सीएमएचओ ने घायलों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इसके बाद डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया। डॉ. खत्री ने घायलों की हालत भी देखी और अस्पताल में इलाज की व्यवस्था कराई। डॉ. खत्री ने कहा कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाना जरूरी है। दुर्घटना के बाद लोगों को घायलों की मदद करनी चाहिए और उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *