![]()
झालावाड़ शहर में कई जगहों पर गणेश उत्सव चल रहा है। इनमें गढ़ परिसर, संजय कॉलोनी, काला बाबू की हवेली चौक, मोटर गैराज, बस स्टैंड, निर्भय सिंह सर्किल और सब्जी मंडी के पास के इलाके शामिल हैं। यहां रोजाना अलग-अलग कार्यक्रम हो रहे हैं। श्रेया ब्यूटीक और जैन मंदिर की गली स्थित धोकड़े के बालाजी के पीछे भी इस साल गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। यहां भगवान गणेश की प्रतिमा का प्रतिदिन आकर्षक और नया श्रृंगार किया जा रहा है। शाम को गणेशजी की आरती के बाद देर रात तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। इन प्रतियोगिताओं में बच्चे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया जा रहा है। गणपति बप्पा के जयकारों के बीच बच्चे रोजाना अलग-अलग मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश कर रहे हैं।
इस आयोजन की खास बात यह है कि इसमें सभी धर्मों के पुरुष, महिलाएं और बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं। इससे गणेशोत्सव आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भावना का उदाहरण बन रहा है। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भागीदारी से उत्सव का माहौल बना रहता है।
Source link
झालावाड़ में गणेशोत्सव, रोज हो रहा नया श्रृंगार:प्रतियोगिताओं के साथ बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, भाईचारे का दिया संदेश
