Headlines

रायगढ़ में किसान की कार से 40 हजार कैश पार:गेट खोलकर अज्ञात चोर ने घटना को दिया अंजाम, पासबुक-चेकबुक भी ले भागा




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक किसान बैंक से रुपए निकाल कर अपनी कर के सामने वाली सीट पर रखा था। तभी मौका पाकर अज्ञात चोर ने 40 हजार रुपए समेत अन्य दस्तावेजों को पार कर दिया। घटना के बाद जब इसकी जानकारी कृषक को लगी तो उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कुसमुरा का रहने वाला चंद्रशेखर नायक 70 साल खेती किसानी का काम करता है। सोमवार को घरेलू काम के लिए वह रुपए निकालने के लिए अपनी टवेरा वाहन से अपेक्स बैंक रामपुर आया था। जहां उसने अपेक्स बैंक रामपुर से 40 हजार रूपये अपने खाता से निकालकर थैले में डालकर अपने टवेरा गाड़ी के सामने सीट के उपर रखा था। इसके बाद वह अपनी वाहन से इंदिरा नगर से ट्राफिक चौक, गौशाला रोड होते हुए घड़ी चौक में स्थित पेट्रोल पंप में डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप में पहुंचा।
मौका पाकर थैला की चोरी कर ली जहां पंप के बाजू में अपने टवेरा गाड़ी को खड़ा किया था ठीक उसी समय शाम को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गाड़ी के बाएं साईड का दरवाजा खोलकर सीट के उपर रखा हुआ थैला की चोरी कर ली। थैले में कैश 40 हजार, अपेक्स बैंक का पासबुक, एसबीआई बैंक का चेकबुक, ग्रामीण बैंक का चेकबुक व अन्य कागजात थे।
अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कुछ देर बाद जब उसने देखा कि वाहन के सामने वाली सीट में कैश से भरा थैला नहीं है, तो उसने पेट्रोल पंप और आसपास उसकी काफी पता तलाश की। जहां मामले में कुछ पता नहीं चलने पर चंद्रशेखर कोतवाली थाना पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *