Headlines

खरखौदा ITI में रक्तदान शिविर आयोजित:53 यूनिट रक्त किया गया एकत्र, स्टाफ और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा




सोनीपत जिले के खरखौदा में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आज (22 सितंबर) को रक्तदान शिविर लगाया गया। यह शिविर सेवा संकल्प अभियान के तहत केशव ब्लड सेंटर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित हुआ। इसमें कुल 53 यूनिट रक्त जमा किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य संदीप अहलावत ने इस शिविर का नेतृत्व किया। इसमें उप प्रधानाचार्य किरणदीप, कार्यालय अधीक्षक राजेंद्र, वर्ग अनुदेशक विजेंद्र और शमशेर शामिल हुए। संस्थान के स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। संस्थान ने सभी रक्तदाताओं का जताया आभार केशव ब्लड सेंटर की तरफ से डॉ. प्रमोद रोहिला, इंचार्ज राहुल और मैनेजमेंट से रोहित पाराशर और शिव कुमार मौजूद रहे। उनके साथ अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे। रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान करके मानव सेवा में अपना योगदान दिया। संस्थान ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव जीवन बचाने की दिशा में एक जरूरी सेवा है। ऐसे शिविर समाज में सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *