Headlines

कांगड़ा में झाड़ियों में मिला नवजात, इलाज के दौरान मौत:खोली गांव में मिला था, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की




हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित खोली गांव के वार्ड नंबर 7 में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। सुबह करीब चार बजे स्थानीय लोगों को एक मकान के पीछे झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब पड़ोसियों ने जाकर देखा तो वहाँ बिना कपड़ों के एक नवजात शिशु (लड़का) पड़ा हुआ था। घटना की सूचना तुरंत पंचायत प्रधान कुलवंत चौधरी को दी गई। प्रधान ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को कपड़े में लपेटा और कांगड़ा पुलिस थाने को सूचित किया। इसके बाद नवजात को तुरंत गंभीर हालत में इलाज के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। आंगनबाड़ी केंद्रों से जुटाया जा रहा डेटा पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए भारतीय न्यायिक संहिता (BNS) की धारा 3(5) और 93 के तहत केस दर्ज कर लिया है, जो बच्चों को लावारिस छोड़कर भागने वाले माता-पिता के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान करती है। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के आंगनबाड़ी केंद्रों से हाल ही में गर्भवती रही महिलाओं और पिछले 24 घंटों में क्षेत्र में हुए नवजात शिशुओं के जन्म का रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि बच्चे को फेंकने वालों तक पहुंचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *