![]()
जालंधर जिले में काला बकरा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार बस ने एक एक्टिवा सवार दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्टिवा सवार दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस और सड़क सुरक्षा बल की टीम मामले की जांच कर रही है। यह हादसा 22 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11:43 बजे घटी, जिसकी सूचना एमडीटी डिवाइस के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (SSF) की टीम बिना किसी देरी के सुबह 11:50 बजे दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई। जांच के दौरान पता चला कि बस (नंबर: PB10HC9511) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक्टिवा (नंबर: PB08FY0890) को टक्कर मार दी थी। टक्कर मारने के बाद अज्ञात बस चालक अपना वाहन लेकर मौके से भाग निकला।
दुर्घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से हुई घायल इस दुर्घटना में एक्टिवा सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों की पहचान परमिंदर कौर (पत्नी राम लुभाया) और उनकी बेटी रमणदीप कौर के रूप में हुई है, जो फरीदपुर/रहीमपुर, जालंधर की रहने वाली हैं। वाहन चला रही परमिंदर कौर और पीछे बैठी उनकी बेटी दोनों हादसे में चोटिल हो गईं। एसएसएफ (SSF) टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल महिलाओं को निजी वाहन के जरिए तुरंत सिविल अस्पताल, काला बकरा में भर्ती करवा दिया गया था। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। एसएसएफ टीम को घायलों के दो मोबाइल फोन मिले
घटनास्थल की जांच के दौरान एसएसएफ टीम को घायलों के दो मोबाइल फोन और दुर्घटनाग्रस्त एक्टिवा मिली। टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों मोबाइल और एक्टिवा सुरक्षित रूप से घायलों के भाई बलविंदर सिंह (पुत्र राम लुभाया) को सौंप दिए। घटना के संबंध में संबंधित क्षेत्र के एएसआई सरबजीत सिंह को तुरंत सूचित कर दिया गया है ताकि फरार बस चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। इस पूरी कार्रवाई को एसएसएफ टीम के एएसआई सतनाम सिंह, कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह और महिला कांस्टेबल अनीशा रानी द्वारा अंजाम दिया गया।
Source link
जालंधर में काला बकरा के पास हादसा:तेज रफ्तार अज्ञात बस ने एक्टिवा को टक्कर मारी, दो महिलाएं घायल, सिविल अस्पताल में भर्ती
