![]()
तरनतारन जिले के गांव सभरा में ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान युवक की करंट लगने से झुलसे युवक की 12 वें दिन मौत हो गई। करंट लगने के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया था, जहां 12 दिन से इलाज चल रहा था। देर रात इलाज उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। नाराज ग्रामीणों में शव रखकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की मृतक भिंदा सिंह वेल्डिंग और बिजली का काम करता था। 8 सितंबर को गुरुद्वारा बाबा बीर सिंह जी के सामने स्थित ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान भिंदा सिंह को को बुलाया गया था। जहां यह हादसा हो गया। पुलिस तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हादसे को लेकर परिजनों का आरोप सप्लाई चालू के दौरान ट्रांसफार्मर पर चढ़ाया बलविंदर सिंह ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने ही भिंदा को ट्रांसफार्मर पर चढ़ाया था, जबकि उस समय लाइन में बिजली की सप्लाई चालू थी। सप्लाई बंद न होने के कारण भिंदा तेज करंट की चपेट में आ गया। 12 दिन इलाज चला लेकिन गुहार लगाने के बाद नहीं दी सहायाता परिजनों का यह भी कहना है कि वे पिछले 11-12 दिनों से इलाज और मदद के लिए बिजली कर्मचारियों से गुहार लगा रहे थे, लेकिन उन्हें कोई सहायता नहीं मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभरा पुलिस चौकी प्रभारी गुरपाल सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के बयान के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चौकी के सामने लगाया जाम इधर, आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने आज पुलिस चौकी सभरा के सामने मृतक का शव रखकर धरना-प्रदर्शन किया। परिजनों ने मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर परिवार को इंसाफ दिलाया जाए। जोनल हेड ने तलब की रिपोर्ट बिजली विभाग के अमृतसर जोन के चीफ ने कहा कि संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई है और जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
Source link
तरनतारन में ट्रांसफार्मर ठीक करते करंट से युवक की मौत:चौकी के सामने शव रखकर लगाया जाम, आरोप-बिना बिजली काटे ट्रांसफार्मर पर चढ़ाया
