Headlines

रामगढ़ में आईपीएल की तर्ज पर प्रीमियर लीग शुरू:पहला मैच स्काई 11 ने टाइगर 16 को 8 विकेट से हराया, 26 को फाइनल




रामगढ़ के छावनी फुटबॉल मैदान में साइन क्रिकेट अकादमी ने आईपीएल की तर्ज पर साइन प्रीमियर लीग शुरू की है। लीग का उद्घाटन मैच स्काई 11 और टाइगर 16 के बीच खेला गया, जिसमें स्काई 11 ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। टाइगर 16 ने 18 ओवर में 10 विकेट खोकर 65 रन बनाए। जवाब में, स्काई 11 ने 5 ओवर 4 बॉल में 2 विकेट खोकर 68 रन बनाकर मैच जीत लिया। यह टूर्नामेंट टी 20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है, जिसमें अंडर-14 और अंडर-16 के खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है। यह रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन से एफिलिएटेड है और उसकी निगरानी में हो रहा है। टूर्नामेंट 22 सितंबर से 26 सितंबर के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच 26 सितंबर को डे-नाइट होगा। साइन क्रिकेट अकादमी के कोच सागर मुंडा इस टूर्नामेंट की अध्यक्षता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों का मानसिक मनोबल बढ़ता है और ऐसे कार्यक्रम से उनकी छिपी प्रतिभा सामने आती है। सागर मुंडा ने बताया कि अगर कोई बच्चा इस प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन करता है, तो उसका अंडर-19 में चयन किया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यही बच्चे देश के लिए खेल सकते हैं, जैसे महेंद्र सिंह धोनी ने झारखंड का नाम रोशन किया है। उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि रामगढ़ की डीएसपी नीलिमा सुरई थीं। विशिष्ट अतिथि रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरुण कुमार राय थे। इस मौके पर बिक्की छाबड़ा, सुमंत महली, सचिन मुंडा, सौरभ मुंडा, आदित्य रजक, शिवम उराव समेत हजारों दर्शक मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *