![]()
गुना में मंगलवार को डोल ग्यारस के अवसर पर चल समारोह निकाला गया। शहर के हाट रोड पर बड़ी झांकियां एकत्रित हुईं। इसके बाद निचला बाजार, सराफा बाजार, सदर बाजार और लक्ष्मीगंज होते हुए चल समारोह निकला। वहीं, घरों में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं का सिंगवासा और भुजरिया तालाब में विसर्जन किया गया। डोल ग्यारस के अवसर पर सुबह से ही झांकी पंडालों में भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की गई। कई जगह हवन और भंडारों का आयोजन भी हुआ। शहर के अलग-अलग मंदिरों में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। हाट रोड पर एकत्रित हुईं झांकियां दोपहर बाद चल समारोह शुरू हुआ। शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगाई गई झांकियां हाट रोड पहुंचीं और यहां एकत्रित हुईं। इसके बाद चल समारोह निचला बाजार, सराफा बाजार, सदर बाजार और लक्ष्मीगंज होते हुए निकला। निचले बाजार रपटा पर झांकियों को पुरस्कार दिए गए। सिंगवासा और भुजरिया तालाब में हुआ विसर्जन जिन नागरिकों ने अपने घरों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की थीं, वे विसर्जन के लिए सिंगवासा और भुजरिया तालाब पहुंचे। सिंगवासा तालाब पर प्रशासन ने विसर्जन की व्यवस्था की थी। लोगों को पानी में उतरने की अनुमति नहीं थी। वॉलंटियर्स ने नागरिकों से गणेश प्रतिमाएं लेकर उनका विसर्जन कराया। इस दौरान नगर पालिका और SDERF की टीम तैनात रही। SDM, नगर पालिका CMO और पुलिस अधिकारी भी दोनों स्थानों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
Source link
गुना में डोल ग्यारस पर निकला चल समारोह:हाट रोड पर जुटीं बड़ी झांकियां, तालाब में हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन; लोगों ने दी बप्पा को विदाई
