![]()
भारी-भरकम पेनाल्टी के विरोध में भोपाल के करीब 2 हजार डंपरों के पहिए पिछले 3 दिन से थमे हुए हैं। वहीं, करीब 700 डंपर मालिक चूना भट्टी चौराहे पर धरना भी दे रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार कार्रवाई के दौरान 4 लाख रुपए का जुर्माना कर रही है, जो गलत है। यदि सरकार ने नहीं सुनी तो सड़कों पर डंपर खड़े कर देंगे। मंगलवार को कई डंपर मालिक कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को आवेदन सौंपा। इसके बाद वे खनिज विभाग भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि कोलार रोड, ईंटखेड़ी, रायसेन रोड, 11 मील समेत कई जगहों पर अपने डंपर खड़े कर दिए हैं। इस वजह से रेत, गिट्टी, कोपरा की सप्लाई बंद कर दी है। मंगलवार को भी उन्होंने कोई सप्लाई नहीं की। जुर्माना नहीं हटा तो चक्काजाम करेंगे कलेक्ट्रेट पहुंचे डंपर मालिकों ने कहा कि यदि जुर्माने की कार्रवाई नहीं रोकी गई तो वे सड़कों पर चक्काजाम कर देंगे। कलेक्ट्रेट कार्यालय से नारेबाजी करते ट्रांसपोर्ट समिति से जुड़े डंपर मालिक खनिज विभाग कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनकी अधिकारी से बहस भी हुई। 3 साल से जुर्माना लग रहा
संगठन के सचिव रोहित यादव ने बताया कि परिवहन के दौरान यदि कोई डंपर को पकड़ लिया जाता है तो उस पर 4 लाख रुपए फिक्स और 20 से 40 हजार रुपए तक अतिरिक्त जुर्माना वसूला जा रहा है। पिछले 3 साल से यह कार्रवाई की जा रही है। इन मनमाने और भेदभावपूर्ण जुर्माने को तुरंत रोक दिया जाए। इसे लेकर धरना दे रहे हैं।
Source link
पनाल्टी से नाराज डंपर मालिक, सड़कें जाम करने की चेतावनी:भोपाल में 3 दिन से थमे 2000 डंपरों के पहिए; कलेक्ट्रेट-खनिज विभाग पहुंचे मालिक
