Headlines

कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत:मंडी-पठानकोट हाईवे पर हादसा, पति गंभीर रूप से घायल, घटना के बाद चालक फरार




मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर ढेलू के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। लोअर योरा निवासी 58 वर्षीय रुकमणी अपने 62 वर्षीय पति जय सिंह के साथ लदरूहीं स्थित रिश्तेदार के घर से स्कूटी पर वापस लौट रही थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे ढेलू के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण रुकमणी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति जय सिंह बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय पंचायत प्रधान मुकेश की सहायता से घायलों को जोगिंदरनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रुकमणी को मृत घोषित कर दिया। जय सिंह का इलाज जारी है। वारदात के बाद आरोपी चालक फरार, नाकाबंदी कर तलाश जारी घटना के तुरंत बाद कार चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी चालक को पकड़ने के लिए पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को हिरासत में ले लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *