Headlines

सांपला SDM अंकिता पुवार ने मोरखेड़ी स्कूल का किया दौरा:छात्रों से की बातचीत, बोलीं-जीवन में लक्ष्य तय करें, पूरी लगन से मेहनत करें




रोहतक जिले के सांपला की उपमंडलाधीश अंकिता पुवार ने सेवा संकल्प अभियान के तहत मोरखेड़ी गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पोषण माह और स्मार्ट बोर्ड जैसे विषयों पर बातचीत की। अंकिता पुवार ने छात्रों से कहा कि वे अपने जीवन का लक्ष्य तय करें और उसे पाने के लिए पूरी लगन से मेहनत करें। उन्होंने नियमित पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें पढ़ने की भी सलाह दी, ताकि वे भविष्य में सफल हो सकें। उन्होंने शिक्षण में स्मार्ट बोर्ड के महत्व पर भी बात की। पुवार ने बताया कि बच्चे देखकर जल्दी सीखते हैं, इसलिए स्मार्ट बोर्ड पढ़ाई में बहुत मददगार होते हैं। ‘संतुलित आहार से शरीर स्वस्थ, मन भी रहेगा स्वस्थ’ अंकिता पुवार ने स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन के वास की बात कही। उन्होंने बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार लेना जरूरी है, जिसमें सभी पोषक तत्व शामिल हों। उन्होंने बताया कि सरकार सेवा संकल्प अभियान के अलावा पोषण माह भी चला रही है, जो 8 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनवाड़ी केंद्रों और गांवों में खास कार्यक्रम करके महिलाओं को पोषण के बारे में जागरूक कर रहा है। इसका मकसद सभी नागरिकों को स्वस्थ रखना और कुपोषण से बचाना है। पोषण माह में सही पोषण को जन आंदोलन बनाने की शपथ उपमंडलाधीश अंकिता पुवार ने बताया कि पोषण माह के दौरान सही पोषण, स्तनपान, पूरक आहार, साफ पानी और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने की शपथ भी दिलाई जा रही है। उन्होंने सभी से मिलकर सही पोषण को जन आंदोलन बनाने और स्वस्थ व समृद्ध भारत बनाने के लिए काम करने का संकल्प लेने को कहा। इस मौके पर स्कूल स्टाफ, अधिकारी और छात्र मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *